उत्तराखंड गन्ना पर्यवेक्षक संघ का सहायक गन्ना आयुक्त कार्यालय पर काली पट्टी बांध प्रदर्शन,एग्रीस्टैक योजनांतर्गत फसल सर्वेक्षण व फार्मर रजिस्ट्री कार्य कराने का विरोध
सहायक गन्ना आयुक्त के नाम तीन सूत्रीय ज्ञापन,मांगे न मानने पर देहरादून में प्रदर्शन की चेतावनी
रुद्रपुर। उत्तराखंड गन्ना पर्यवेक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर सहायक गन्ना आयुक्त कार्यालय रुद्रपुर में एकत्रित हो कर काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्य बहिष्कार भी किया गया। मंगलवार को गंगापुर रोड स्थित सहायक गन्ना आयुक्त कार्यालय पर जनपद भर के गन्ना विभाग के गन्ना पर्यवेक्षक संघ के बैनर तले कर्मचारी एकत्रित हुए। उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष सचिन कुमार और जिला मंत्री लालाराम ने कहा गन्ना विभाग के साथ ही उनको अन्य विभागों का भी काम दिया जाता है और टारगेट पूरा करने को कहा जाता है। उन्होंने कहा कि दो से तीन काम एक समय में करना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्हें एग्री स्टैक योजनांतर्गत फसल सर्वेक्षण और फार्मर रजिस्ट्री संबंधी कार्य दिया जा रहा है। जो उनके स्तर का नहीं है। उन्होंने मांग की कि एक काम ही उनको दिया जाए ताकि वह समय से अपने काम को कर सकें। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर जल्दी उनके मांगों को पूरा नहीं किया गया तो कार्यवाहिकर को देहरादून में प्रदर्शन को बाध्य होंगे। संघ ने तीन सूत्रीय मांग पत्र सहायक गन्ना आयुक्त को दिया। यहां गन्ना पर्यवेक्षक भागीरथ, इदरीस अहमद,सुधीर आहूजा, विजय ढोडियाल, प्रदीप कुमार, गोपाल दत्त तिवारी, कल्याण सिंह, आशाराम,पवन कुमार, विनोद कुमार,सैमुददीन अली अहमद, मोहम्मद यूनुस आदि शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
