सीनियर राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप हेतु ट्रायल 22 मार्च 2026 को देहरादून में
रुद्रपुर। जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में सीनियर वर्ग स्टेटिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप का आयोजन 24 अप्रैल से 3 में 2026 तक भुवनेश्वर,उड़ीसा में कराया जा रहा है। इस आशय की जानकारी अध्यक्ष जिमनास्टिक एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल डॉ नागेंद्र शर्मा ने बताया कि सीनियर राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप के लिए 22 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम देहरादून के भागीरथी जिमनास्टिक हाल में सीनियर वर्ग का ट्रायल आयोजित किया जा रहा है. ट्रायल हेतु खिलाड़ी के पास आधर उत्तराखंड स्थाई निवास प्रमाण पत्र एवं तीन पासपोर्ट साइज फोटो का होना अत्यंत आवश्यक है.उक्त ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक खिलाड़ी समस्त आवश्यक दस्तावेज के साथ ट्रायल हेतु निर्धारित समय से आधा घंटा पहले प्रतियोगिता स्थल में उपस्थित रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
