कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस कार्रवाई,पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला पहुंचाया सलाखों के पीछे
आरोपी पर 2017 से कर रहा शोषण,यूपी के थाना खजुरिया रामपुर का निवासी
रुद्रपुर। कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस ने कई वर्षों से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के मुताबिक न्यायालय के माध्यम से प्रेषित प्रार्थना पत्र अंतर्गत धारा 175(3) बीएनएसएस बाबत अभियुक्त सूरज पाल उर्फ संतोष पुत्र प्यारेलाल मूल निवासी ग्राम लखीमपुर, थाना खजुरिया जिला रामपुर यूपी पर पीड़िता से शादी करने का वादा कर वर्ष 2017 से उसका शारीरिक शोषण का आरोप है। वह अब विवाह करने से इन्कार कर रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रांजिट कैंप पुलिस ने आरोपी सूरज पाल के विरुद्ध एफआईआर संख्या 65/2026 यूएस – 323 / 504 / 506 / 376 / 313 आईपीसी पंजीकृत किया गया था। मामले को एसएसपी ने गंभीरता से लेते आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार करने के निर्देश ट्रांजिट कैंप पुलिस को दिये गये थे। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशानुसार व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैंप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त को उसके घर ग्राम लखीमपुर, थाना खजुरिया जिला रामपुर यूपी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त को कोर्ट में पेश किया। पुलिस टीम में एसआई महिला नेहा ध्यानी,हेड कांस्टेबल अनिल कुमार आदि शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
