भारी मात्रा में स्मैक बरामद,बेचने के लिए आया था
रुद्रपुर। थाना झनकईया क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में एक नशे सौदागर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नशे के सौदागर से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना चौकी प्रभारी लोहियाहेड होशियार सिंह को सौंपी गई। पुलिस के मुताबिक थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम में शामिल एएसआई मोहम्मद बशीर, हरीचंद, सुमित कुमार,गौरव,आकाश, विशाल कन्नोजिया क्षेत्र में पैदल-पैदल गश्त कर रहे। टीम खेलारिया गांव होते हुये अशोक फार्म से छोटी बगुलिया में पहुंचे तो एक व्यक्ति छोटी बगुलिया ग्राम में गन्ने के खेत के पास खड़ा था। पुलिस ने मौके पर उसे पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम संदीप पुत्र राजेश निवासी सिसैया बंधा थाना झनकईया बताया। पुलिस ने गन्ने के खेत के सामने खडे होने के बारे में पूछा तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। सख्ती करने पर वह स्मैक बेचने की बात कबूल की। पुलिस ने समवाय प्रभारी सहायक कमांडेंट जसोवंत सेनापति को सेट से सूचना दी। बाद में समवाय प्रभारी सरकारी वाहन से चालक पदम सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। नशे के सौदागर से बरामद स्मैक को पुलिस ने मौके पर सील किया। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक 16.28 ग्राम होना पाया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
