चंपावत एसओजी की बड़ी कार्रवाई,कमेटी बनाकर लोगों से ठगी करने वाला भीमताल क्षेत्र निवासी अभियुक्त दबोचा,लोगों से करीब 50 लाख रुपए की ठगी का आरोप
एसपी ने लिया था ठगी की घटना को गंभीरता से,पुलिस ने कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
रुद्रपुर/चंपावत। एसपी चंपावत रेखा यादव ने ठगी और धोखाधड़ी की घटना को संज्ञान लेते हुए ठगी करने वाले अभियुक्त के खिलाफ प्रभावी वैधानिक कार्रवाई के सभी प्रभारीनिरीक्षक,थानाध्यक्ष, प्रभारी एसओजी को निर्देशित किया। एसपी के निर्देश के बाद क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा टनकपुर के निर्देशन में एसओजी ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए सूचना संकलन किया और सुरागरसी पतारसी कर संदिग्धों पर नजर रखते हुए चैकिंग की। टीम ने थाना रामनगर जिला नैनीताल क्षेत्र सें एफआईआर नंबर 2/26 यूं/एस 318(4) बीएनएस थाना चम्पावत जिला चंपावत में वांछित समूह बनाकर कमेटी के माध्यम सें 50 लाख की ठगी करने वाला अभियुक्त आनंद बल्लभ जोशी उर्फ अजय जोशी पुत्र कृष्णा नन्द जोशी निवासी वार्ड नंबर 1 सौन गांव थाना भीमताल जिला नैनीताल को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक ठगी करने वाले अभियुक्त को चंपावत कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
एसओजी की लोगों से सार्वजनिक सहयोग से ही इस प्रकार की धोखाधड़ी व ठगों से बचा जा सकता है। संदिग्ध लोगों की सूचना नजदीक पुलिस स्टेशन को दें।
एसओजी प्रभारी चंपावत सब इंस्पेक्टर कमलेश भट्ट,ललित चौधरी,कुलदीप सिंह, सूरज कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
