आरआईटी के प्रिंसिपल पर छात्रा ने लगाया अभद्रता और मारपीट का आरोप,कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में हंगामा, पीड़िता ने सौंपी तहरीर,पुलिस ने जांच शुरू की
पांच किलोमीटर पैदल चलकर कोतवाली पहुंचे थे छात्र छात्राएं, आरआईटी के प्रिंसिपल व डायरेक्टर से फोन पर नहीं हुआ संपर्क और वहां पहुंचे तो गेट पर तैनात कर्मियों ने मना किया कालेज में कोई नहीं है

रुद्रपुर। काशीपुर रोड स्थित एक पाॅलिटेक्निक कॉलेज में टेक्निकल कोर्स करने वाले छात्र छात्राएं एकत्रित होकर पैदल कोतवाली पहुंचे। उन्होंने प्रिंसिपल पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। हालांकि पुलिस के अधिकारियों ने आक्रोशित विधार्थियों को समझा बुझाकर शांत किया। इस दौरान पीड़िता छात्रा ने पुलिस को तहरीर सौंपी। उधर पुलिस ने कालेज पहुंच मामले की जांच शुरू की। काशीपुर रोड पर आरआईटी
में दूर-दराज से आकर छात्र-छात्राएं टेक्निकल कोर्स करते हैं। यहां पढ़ने वाली ऑटोमोबाइल की छात्रा का कहना है कि उसकी दो विषय में बैक आई है। शुक्रवार को वह फार्म भरने कॉलेज गई थी। आरोप लगाया कि जब वह कक्षा में आई तो प्रधानाचार्य ने उसे थप्पड़ मारा दिया। इतना ही नहीं एक छात्रा की टाई पकड़कर उसे खींचा गया।छात्राओं से अभद्रता का आरोप एसबीएस कॉलेज के अध्यक्ष रतन बिष्ट को लगी वह कॉलेज पहुंच गए। देर शाम छात्रसंघ पदाधिकारियों के साथ कॉलेज के दर्जनों छात्र-छात्राएं त्रिशूल चौक से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंच गए और हंगामा किया। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। बाद में वह कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर शांत हो गये और पीड़िता की ओर से प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई को तहरीर देकर वापस चले गए। उधर शनिवार दोपहर को मामले की जांच को एसआई प्रियांशु जोशी कालेज पहुंचे। उन्होंने पीड़िता से जानकारी ली। पुलिस ने कालेज के डायरेक्टर से भी मामले में जानकारी जुटाई। इस मामले में जानकारी के लिए कालेज के डायरेक्टर व प्रिंसिपल से जानकारी चाही तो संपर्क नहीं हुआ और बात करने को कालेज पहुंचे तो गेट के कर्मियों ने मना कर दिया, कालेज में कोई नहीं है।
पुलिस मामले की जांच कर रही
रुद्रपुर। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस को दोनों पक्षों की ओर तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है।
कई छात्रों का कहना था कि वह रात भर कालेज के गेट बाहर बैठे रहे। कालेज प्रबंधन हठधर्मिता पर उतारू है। कार्रवाई के नाम पर औपचारिकता कर रहा है।
सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
