जनपद पुलिस अपराधियों के आर्थिक तंत्र को ध्वस्त करने के एक्शन मोड़ पर,दो कुख्यात सौदागरों की लगभग 6-70 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू,कप्तान की कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप
रिफाकत ने गिरफ्रतारी के समय पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की थी, वह 1060 ग्राम स्मैक और अवैध हथियार के साथ पकड़ा था।
रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशामुक्त और अपराधमुक्त देवभूमिय् के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस अब अपराधियों के आर्थिक तंत्र को ध्वस्त करने के एक्शन मोड में आ गई है। एसएसपी अजय गणपति के कड़े निर्देशन में पुलिस ने नशे के दो कुख्यात सौदागरों की लगभग 6-70 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को कुर्क करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। एसएसपी की इस बड़ी कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। थाना पुलभट्टा क्षेत्र में जनवरी 2025 में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्रतार किए गए बरेली निवासी रिफाकत पुत्र शखावत हुसैन के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी नकेल कसी है। रिफाकत ने गिरफ्रतारी के समय पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की थी, जिसके बाद उसे 1060 ग्राम स्मैक और अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया था। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर जब अभियुक्त की आर्थिक कुंडली खंगाली गई, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। रिफाकत ने नशे के काले कारोबार से अपने नाम पर लगभग 3-70 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां खड़ी की थीं। इन संपत्तियों को कुर्क करने के लिए 19 मार्च 2026 को सक्षम प्राधिकरण (सफेमा/एनडीपीएस) नई दिल्ली के पोर्टल पर प्रकरण पंजीकृत कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक रिफाकत पर बरेली और उत्तराखंड के विभिन्न थानों में हत्या, गैंगस्टर और एनडीपीएस एक्ट के 18 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वहीं नशे के खिलाफ लाफ दूसरी बड़ी स्ट्राइक गांजा तस्करी के मुख्य सरगना संजय गुप्ता पुत्र जगदीश गुप्ता निवासी रुद्रपुर पर हुई है। अप्रैल 2025 में पुलभट्टा पुलिस द्वारा पकड़े गए 434 किलोग्राम गांजे के मामले में संजय गुप्ता का नाम मुख्य संचालक के रूप में सामने आया था। पुलिस की जांच में पता चला कि संजय दूसरे राज्यों से भारी मात्र में गांजा लाकर उत्तराऽंड में खपाता था और खुद को बचाने के लिए वाहनों को दूसरों के नाम पर संचालित करता था। पुलिस की वित्तीय जांच में सामने आया कि उसने तस्करी की कमाई से करीब 3 करोड़ रुपये के प्लॉट, दुकानें, आलीशान भवन और वाहन अर्जित किए हैं। एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 (एफ) के तहत इन संपत्तियों को जब्त करने के साक्ष्य सक्षम प्राधिकरण नई दिल्ली के समक्ष प्रस्तुत कर दिए गए हैं। एसएसपी ने साफ संदेश दिया है कि जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों द्वारा अवैध कमाई से अर्जित की गई एक-एक पाई की संपत्ति को चिन्हित कर कुर्क किया जाएगा। अपराध से अर्जित संपत्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। एसएसपी ने आम जनता से अपील की है कि वे नशे और अपराध से जुड़ी जानकारी पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
