उत्तराखंड एसटीएफ की वैपन्स तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,भारी मात्रा में आटोमेटिक हथियारों में पंप एक्शन गन/पिस्टल समेत दो शातिर दबोचे,यूके और यूपी में सक्रिय गैंग का नेटवर्क ध्वस्त
2 पम्प एक्शन, 2 पिस्टल .32 बोर व 10 कारतूस व हथियार तस्करी में प्रयुक्त कार भी बरामद,गिरफ्तार अभियुक्त सिमरनजीत थाना पुलभट्टा का हिस्ट्रीशीटर, जिस पर उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले है दर्ज,2 सप्ताह के अंदर उत्तराखंड एसटीएफ. की अवैध हथियारों के विरूद्ध तीसरी बड़ी कार्रवाई,10 दिनों में एसटीएफ ने 5 कुख्यात अपराधियों को दबोच कर 6अवैध तमंचे,2 पम्प एक्शन, 2 पिस्टल .32 बोर, 31 कारतूस बरामद हुए

रुद्रपुर। एसएसपी एसटीएफ ने एसटीएफ टीमो को अवैध रुप से रह रहे विदेशी नागरिको, घुसपैठियों, बंगलादेशी, संदिग्ध व्यक्तियों,सक्रिय गैंग और अवैध हथियारों के मामले में कार्रवाई कर गिरफ्तारी निर्देश दिये गये थे। इसी निर्देश के तहत एसटीएफ. की एंटी नारकोटिक्स टीम कुमाऊं ने कोतवाली जसपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो अभियुक्तो को 2 पम्प एक्शन,2 पिस्टल .32 बोर,10 कारतूस जिन्दा .32 बोर बरामद किए। जसपुर कोतवाली में दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। एसएसपी एसटीएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि वैपन्स शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश से लाये थे तथा जसपुर में बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस पूछताछ में वैपन को सम्भवतः फर्जी लाइसेंस बनाकर उनपर चढ़ाकर आगे देना था। सभी इनपुट पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि एसटीएफ कुमाऊं की कार्रवाई लगातार जारी है और दो सप्ताह के भीतर यह बड़ी कार्रवाई हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सिमरनजीत सिंह थाना पुलभट्टा का हिस्ट्रीशीटर है। यूपी और उत्तराखंड में एक दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-शमशेर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी ग्राम हजीरा, थाना जसपुर।
2-सिमरनजीत पुत्र अजमेर, निवासी अंजनिया फार्म, थाना पुलभट्टा।
एसटीएफ टीम में निरीक्षक पावन स्वरुप, निरीक्षक विकास कुमार,एसआई विनोद चंद्र जोशी,एसआई विपिन चन्द्र जोशी, एसआई केजी मठपाल
हेड कांस्टेबल महेन्द्र गिरी,किशोर कुमार,रविन्द्र सिंह,हेड कांस्टेबल दुर्गा सिंह,हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कनवाल,वीरेंद्र चैहान, इसरार अहमद,जितेन्द्र कुमार के अलावा
कोतवाली जसपुर पुलिस टीम एसआई गोविन्द मेहता, विजराम सिंह, सुभाष चंद्र आदि शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
