जिलाधिकारी के गैस एजेंसी संचालकों को आदेश,घरेलू गैस की होम डिलीवरी आपूर्ति 24 मार्च से सुनिश्चित करें,गोदाम से गैस वितरण की गई तो कार्रवाई की चेतावनी
उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या हो, तो निम्न दूरभाष नम्बरों पर शिकायत दर्ज कराएं

रुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने जनपद में गैस एजेंसी संचालकों को आदेश जारी किए हैं कि पैट्रोलियम मंत्रालय/आईओसी से प्राप्त गाईडलाईन एवं महाप्रबन्धक, कुमाऊँ मंडल विकास निगम लिमिटेड, नैनीताल के पत्रांक संख्या 4351/11-गैस 20 मार्च 2026 के क्रम में सभी उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग कराने के उपरांत डीएसी लेकर ही डोर टू डोर गैस की आपूर्ति की जानी है। उन्होंने इसी के अन्तर्गत संचालित समस्त गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि 24 मार्च 2026 से घरेलू गैस का वितरण केवल होमडिलीवरी के माध्यम से ही करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त यदि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या हो, तो वह निम्न दूरभाष नम्बरों पर शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। डीएम ने कहा कि यदि किसी गैस एजेंसी संचालक द्वारा गैस का वितरण गोदाम से किया जाता है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।
इन नंबरों पर कराएं शिकायत दर्ज
आपदा कन्ट्रोल रूम 05944-250250, 05944-250500 एलपीजी शिकायती टोलफ्री नम्बर 18002333555

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
