जगतपुरा में छत से एक युवक ने लगाई छलांग,गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, चिकित्सकों ने मृत घोषित किया,मृतक मुक्तेश्वर का निवासी था
डायल 112 की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची,पुलिस की जांच में युवक ने छत से छलांग लगाई थी,शव मोर्चरी में रखवाया
रुद्रपुर। कोतवाली ट्रांजिट कैंप की चौकी आवास विकास क्षेत्र में एक युवक छत से नीचे गिर गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया,चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव मोर्चरी में भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात को डायल 112 से सूचना मिली कि जगतपुरा में एक युवक छत से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे उपचार को जिला अस्पताल ले गए। आवास विकास पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश चन्द्र पुलिस कर्मियों के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने वहां मौजूद मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। कोतवाल मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि मृतक अनिल कुमार पुत्र प्रेम चंद्र यहां परिजनों के साथ जगतपुरा में किराए के मकान में रहता था और वह मानसिक रूप से परेशान था। शाम को उसने छत से छलांग लगा दी थी। युवक के नीचे गिरने पर परिवार के लोग और आस पास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने बताया कि मृतक मूल रूप से नैनीताल के मुक्तेश्वर काफिल किरोल का निवासी था। मृतक का भाई दीपक ने पुलिस को बताया कि भाई की दिमाग की दवाई भी चल रही थी। पुलिस ने शव मोर्चरी में भिजवा दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर भी जांच की। उधर परिवार में कोहराम मच गया।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
