विधायक अरोरा की फटकार के बाद जागा खाद्य अपूर्ति विभाग, जिला पूर्ति अधिकारी ने जारी किए 25 मार्च से लंबित चल रहें एक माह के राशन को बटाने के आदेश
जनता हक का एक एक दाना गरीब के चूल्हे तक पहुंचेगा,यह विधायक का वादा
रुद्रपुर। राशन वितरण में बढ़ी लापरवाही सामने आई कि दिसम्बर माह का राशन जनता को नहीं मिला। इसकी सूचना पर विधायक शिव अरोरा जगतपुरा क्षेत्र के राशन डिपो की दुकान पर जनता के बीच पहुँचे। विधायक को देख वहां मौजूद महिलाओ ने विधायक को घेर लिया। महिलाओं ने आरोप लगाया उनको दिसम्बर माह का राशन आज तक नहीं मिला। महिलाओं ने राशन डिपो स्वामी के दुर्व्यवहार की भी शिकायत की। विधायक का महिलाओं की शिकायत सुनकर पारा चढ़ गया। उन्होंने सीधे राशन डिपो स्वामी को फटकार लगायी और चेतावनी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की गरीब जनता को दिया जाना वाला राशन उनको अनिवार्य रूप से उपलब्ध हो,इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होंगी।विधायक ने जिला पूर्ति अधिकारी विनोद तिवारी से दूरभाष पर वार्ता की। कहा कि ज़ब सरकार ने दिसम्बर माह का राशन गरीब जनता के लिये भेजा गया है।उनकी वार्ता अनुसार जनवरी अंत तक दिसम्बर माह का राशन बटना था,मगर जनता की शिकायत पर पता लग रहा है कि लंबित एक माह का राशन आज तक नहीं बटा। राशन डिपो स्वामी और विभाग गरीब जनता के इस हक के साथ छेडछाड़ करना चाहता है।गरीबो के एक महीने के राशन को पी जाने की जो बदबू आ रही है यह तय माने उनके विधायक होते हुए और प्रदेश में भाजपा सरकार में यह सम्भव नहीं होगा। गरीबों के हक पर किसी को डकैती डालने का अधिकार नहीं है। पूर्ति विभाग यह सुनिश्चित कर ले दिसंबर माह का राशन जनता तक शत प्रतिशत एक-एक दाना सुविधापूर्ण तरीके से पहुंच जाए और मुझे लिखित में अवगत करवाए, लंबित एक माह का राशन किस तिथि से बटना प्रारंभ होगा। विधायक के सख्त तेवर से जिला खाद्य अपूर्ति विभाग हरकत में आया। इसके बाद डीएसओ ने 25 मार्च से एक माह के लंबित चल रहें राशन को बांटने के लिखित आदेश जारी किए हैं।इस दौरान भाजपा मयंक कक्कड़, निमित्त शर्मा, विपिन, बलाई विश्वास, सौरभ विश्वास आदि लोग मौजूद रहें।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
