हाईवे चौड़ीकरण के लिए जिला प्रशासन की संयुक्त टीम का मौका मुआयना,पैमाइश कर लाल निशान लगाए,दुकानदारों में हड़कंप,एडीएम नजूल के नेतृत्व में संयुक्त टीम पहुंची इंदिरा चौक, डिवाइडर से 100 फुट के दायरे में आ रहे अतिक्रमणकारी चिन्हित, हटाने के निर्देश

रूद्रपुर। इदिरा चौक के पास हाईवे चौड़ीकरण के लिए जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौका मुआयना किया और अतिक्रमण चिन्हित कर पैमाइश किया। इसके बाद टीम ने लाल निशान लगाकर अतिक्रमणकारियों को जगह खाली कराने के निर्देश दिये। बुधवार को एडीएम पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में जिला विकास प्राधिकरण,नगर निगम, राजस्व विभाग,लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग की टीम इंदिरा चौक पहुंची। संयुक्त टीम ने लेफ्ट कट को खोलने में बाधक बने अतिक्रमण का मुआयना किया। सड़क चौड़ीकरण के लिए टीम ने डिवाइडर से 100 फुट की जगह खाली कराने के लिए अतिक्रमण का चिन्हीकरण किया। इस दौरान एडीएम ने कहा कि शहर में मुख्य मार्गाों को जाम से मुक्त करने के लिए हाईवे का चौड़ीकरण किया जा रहा है। पूर्व में भी इंदिरा चौक के पास अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गयी थी, हाईवे चौड़ीकरण के लिए आज सड़क के दोनों ओर 100 फिट जगह खाली कराने के लिए चिन्ही करण किया गया है। दो तीन दिन के भीतर अतिक्रमण्कारियों को नोटिस देने की कार्रवाई की जायेगी, उसके बाद 15 दिन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जायेगी। एडीएम ने कहा कि चौड़ीकरण की जद में अगर फ्रीहोल्ड वाली दुकानें आयेंगी तो उनकी सुनवाई की जायेगी और उन्हें नियमानुसार मुआवजा देने की कार्रवाई की जायेगी। एडीएम ने कहा कि शहर के त्रिशूलक चौक और डीडी चौक को जाम से मुक्त कराने के लिए दोनों चौराहों का चौड़ीकरण किया जाना है। इसके लिए डीपीआर तैयार हो चुकी है। अतिक्रमण हटाने के बाद दोनों चौराहों का चौड़ीकरण शुरू हो जायेगा जिससे आम जनता को जाम से मुक्ति मिलेगी और दोनों चौराहों पर यातायात सुगम हो जायेगा। इस दौरान नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे ने कहा कि त्रिशूलक चौक के पास अतिक्रमण की जद में नगर निगम की 23 दुकानों का भी कुछ हिस्सा आ रहा है। पूर्व ें नगर पालिका ने यहां पर कुछ दुकानों को दुकानें आवंटित की थी लेकिन दुकानदारों ने आवंटित दुकान से आगे टीन शैड डालकर अतिक्रमण कर लिया जिसे हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। चिन्हीकरण किया जा रहा है इसके बाद नोटिस भेजे जायेंगे और उसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अमल में लायी जायेगी। उन्होंने कहा कि डिवाइडर से 100 फिट के दायरे में जो भी निर्माण होगा उसे सख्ती से हटाया जायेगा।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
