बगवाड़ा मंडी परिसर में एक युवक को लहूलुहान हालत में पड़ा होने की सूचना पर पुलिस पहुंची,108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया,सिर पर घाव के गंभीर चोंटें
युवक किसी हादसे का शिकार हुआ या उस पर जानलेवा हमला किया, सच्चाई का पता लगाने में पुलिस मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही

रूद्रपुर। बुधवार सुबह बगवाड़ा मंडी परिसर में एक अज्ञात युवक खून से लथपथ अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों लग गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी । इस पर बगवाड़ा पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह रिंगवाल, कांस्टेबल दिलीप कुमार, ललित कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे आपातकालीन सेवा 108 से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक बगवाड़ा मंडी में एक युवक को लहूलुहान हालत में पड़ा देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वह काफी दर्द से पीड़ित था। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल सूचना 108 एम्बुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के कर्मियों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक की स्थिति इतनी गंभीर है कि वह अपना नाम और पता बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक किसी हादसे का शिकार हुआ है या उस पर जानलेवा हमला किया गया है। सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस मंडी परिसर और आसपास के क्षेत्रें में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ऽंगाल रही है। पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि युवक के होश में आने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
