नैनीताल पुलिस की ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत बड़ी कार्रवाई, महिला तस्करों पर भी ताबड़तोड़ कार्रवाई, 36 लाख से अधिक कीमत की 132 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार
इस वर्ष 3 माह में 18 तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा,2 करोड़ 66 लाख की स्मैक की बरामद
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने को एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के दिशा निर्देशन में जनपद में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। युवाओं को नशे के मकड़जाल से बचाने के उद्देश्य से जनपद में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ड्रग्स माफियाओं पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। एसएसपी की ओर से थाना प्रभारियों व एसओजी टीम को लगातार कड़ी कार्रवाई को निर्देशित किया गया है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम को एफटीआई गेट के पास चैकिंग के दौरान एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 132 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने महिला तस्कर के खिलाफ 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला से बरामद स्मैक की कीमत लगभग 36 लाख बताई जा रही है। टीम में एसएसआई भूपेन्द्र सिंह मेहता कोतवाली हल्द्वानी, चौकी प्रभारी टीपी नगर मनोज कुमार,
तारा सिंह, महिला कांस्टेबल अनिता फुलेरिया कोतवाली हल्द्वानी आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे। उधर एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी का कहना है कि नशे के सौदागरों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
गिरफ्तारी तस्कर महिला जोया खान पत्नी मजहर आलम निवासी फ्रेन्डस कालोनी , गौजाजाली, थाना बनभूलपुरा नैनीताल।
एसएसपी ने पुलिस टीम का उत्साहवर्धन को 2000 रुपये के ईनाम से पुरुस्कृत किया।
पुलिस के मुताबिक इस वर्ष 3 माह में अब तक नशा तस्करों की धड़पकड़ करते हुए कुल 14 मामले दर्ज कर 18 तस्करों (2 महिला) को सलाखों के पीछे भेज कर 2 करोड़ 66 लाख 30 हज़ार की 901.242 ग्राम स्मैक बरामद की जा चुकी है

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
