भाजपा का कांग्रेस पर वार, 2027 में सभी सीटों पर जीत का दावा किया,भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष कमल मीडिया कर्मियों से हुए रुबरू,पूर्व विधायक ठुकराल की कांग्रेस में ज्वाइनिंग पर कसा तंज
रुद्रपुर। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने राजकुमार ठुकराल की कांग्रेस में जॉइनिंग को लेकर कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह कमजोर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस का जहाज डूब चुका है, उसमें सवार होने वालों का भविष्य भी सुरक्षित नहीं है।”
उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में भाजपा ने ठुकराल को नकार दिया था और निर्दलीय चुनाव लड़ने के बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जिससे यह साफ है कि जनता ने भी उन्हें स्वीकार नहीं किया।भाजपा नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों के चलते कांग्रेस का जनाधार लगातार घट रहा है और जनता भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है।
जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा विपिन सिंह गेहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं, जिससे युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिले हैं। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग पूरी मजबूती के साथ भाजपा के साथ खड़ा है और आगामी चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाएगा। जिला अध्यक्ष ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ऊधम सिंह नगर की सभी सीटों पर बम्पर वोटों से जीत दर्ज करेगी और प्रदेश में फिर से प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी।प्रेस वार्ता के दौरान जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मण्डल अध्यक्ष मुकेश पाल, कार्यालय मंत्री मोर सिंह, मीडिया संयोजक विजय तोमर,मंडल महामंत्री जीतेन्द्र संधू मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
