एसएसपी की एक दरोगा समेत 4 पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज, लाइन हाजिर किया,एसपी सिटी को सौंपी जांच
नानकमत्ता पुलिस एक आरोपी के घर दबिश देने गई थी,इस दौरान वृद्ध महिला धक्का मुक्की से गिर गई थी,जिससे उसकी मौत हो,परिजनों ने कोतवाली गेट पर शव रखकर हंगामा किया
रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति ने नानकमत्ता कोतवाली क्षेत्र में घटित घटना को गंभीरता लेते हुए जांच की निष्पक्षता बनाए रखने को एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी को सौंपी है। पुलिस के मुताबिक 28 मार्च 2026 को कोतवाली नानकमत्ता में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 59/2026 137(2), 64,115, 351(2), 127(2), BNS व 5/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त कुलदीप सिंह की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली नानकमत्ता पुलिस टीम ग्राम सिद्धा नवदिया, कोतवाली नानकमत्ता क्षेत्रान्तर्गत गई थी। यहां पर दबिश के दौरान एक वृद्ध महिला मौके पर पहुंची और अचानक गिर गई। वृद्ध महिला को मौके से उपचार को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत्यु घोषित कर दिया।जिस कारण घटना के दृष्टिगत निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने को एसएसपी ने त्वरित संज्ञान में लिया और उन्होंने इस प्रकरण की जांच पुलिस अधीक्षक रूद्रपुर डॉ उत्तम सिंह नेगी को सौंपीहै। निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए कोतवाली नानकमत्ता में तैनात एक दरोगा समेत 4 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
इन पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज एसआई सुनील कुमार, कोतवाली नानकमत्ता,
2- हेड कांस्टेबल नवीन कुमार।
3- कांस्टेबल लोकेश तिवारी।
4- महिला कांस्टेबल बबीता रानी।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
