विधायक शिव ने विधायक निधि से स्वीकृत देव होम्स दुर्गा मन्दिर के सौंदर्यकरण कार्य का लोकार्पण किया
जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्यों को बढ़ाया जा रहा
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने वार्ड 16 देव होम्स फेस 7 मे विधायक निधि से स्वीकृत दुर्गा मंदिर के सौंदर्यकरण कार्य लोकार्पण कर निर्माण कार्य को कॉलोनीवासियो को समर्पित किया।विधायक शिव अरोरा ने कहा कि वार्ड 16 क्षेत्र जो नगर निगम रुद्रपुर के सबसे बड़े वार्डो में से एक है।जहाँ काफ़ी आबादी निवास करती है तो वही विधायक ने इस वार्ड में करोड़ो की लागत के विकास कार्य करवाए है। बिगवाड़ा – दक्ष रोड जो इस वार्ड की लाइफ लाइन है जिससे अनेको कॉलोनी इस मार्ग पर पड़ती है। ऐसे में यह रोड भी विधायक ने राज्य योजना से बनवायी गई। आये दिन लोग एक्सीडेंट के कारण चोटिल होते रहते थे। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के बनने से लोगो को काफ़ी राहत मिली।
इसके अलवा भी विधायक ने कई कॉलोनीयों में मार्ग निर्माण व सौंदर्यकरण कार्य करवाए। देव होम्स दुर्गा माता मंदिर में सौंदर्यकरण को लेकर लोगों की लंबे समय से मांग चली आ रही थी। इसको विधायक ने विधायक निधि से स्वीकृत कर सौंदर्यकरण कार्य को करवाया। विधायक ने कहा कि विकास कार्यों मे कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्यों को बढ़ाया जा रहा है।
इस दौरान अजीत सिंह, केपी राठी, सुधीर चौधरी, एसपी यादव, हरीश मिश्रा, विपिन गुप्ता, बालकिशन यादव, प्रिंस यादव, जयंत चौधरी आदि लोग मौजूद रहें।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
