एक तरफ सिलेंडर की मारामारी, दूसरी तरफ धमाकों से दहशत,एक बालक समेत चार लोग झुलसे,तीन हायर सेंटर रेफर,ट्रांजिट कैंप क्षेत्र कृष्णा कॉलोनी में गैस रिसाव से जोरदार हुआ धमाका,घर में आग फैली,मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू

रूद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र कृष्णा कालोनी में घर में गैस रिसाव के चलते आग धधकते सिलेंडर के अचानक फट जाने से जोरदार धमाका हुआ। जिससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। घर में आग की चपेट में आकर दंपति समेत कई लोग गंभीर रूप से झुलस गये। सभी को आपातकालीन सेवा 108 से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां पिता पुत्र की हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने हायर रैफर कर दिया। घटना की सूचना पर दमकल कर्मी पहुंचे। उन्होंने आग पर काबू पाया। ट्रांजिट कैंप पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि ट्रांजिट कैंप की कृष्णा कालोनी निवासी किरायेदार लोकेश कुमार मूल निवासी ग्राम खमरियापुर पीलीभीत उप्र,पत्नी 30 वर्षीय गोमती देवी मंगलवार सुबह घर में छोटे सिलेंडर से खाना बना रही थी। कुछ ही देर में पाइप से गैस का रिसाव होने लगी और देखते ही देखते आग भड़क गई। घर में आग लगते देख परिजनों में अफरा तफरी मच गई। आग सिलेंडर तक जा पहुंची और जोरदार धमाका हुआ।जिससे आग घर में फैल गई और घर की दीवार चटक गई। इतना ही नहीं पड़ोस के घर की दीवारों को भी नुकसान पहुंच गया। आग की चपेट में आने से लोकेश कुमार सहित उसकी पत्नी गोमती देवी, पुत्र 10 वर्षीय नीरज व पड़ोसी महिला मीरा पत्नी हरस्वरूप गंभीर रूप से झुलस गये। सभी को आनन फानन में 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैंप पुलिस व दमकल कर्मी पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। चिकित्सकों के मुताबिक लोकेश लगभग 50 प्रतिशत, नीरज 90 प्रतिशत झुलस गये हैं। वहीं गोमती देवी और मीरा का प्राथमिक उपचार किया गया।

मौके पर एफएसओ महेश चन्द्र गिरीश कुमार,नरेश कुमार,बिपिन कुमार, सीमा धामी, गौरी बघरी, मेघा आर्या, नीमा आदि कर्मी पहुंचे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
