इंडेन गैस ऐजेंसी में गैस सिलेंडर डिलीवरी की हालत खराब, सैंकड़ो उपभोक्ता परेशान,गाबा सहित जुनेजा, गांधी पंहुचे उपभोक्ताओं के समर्थन में
गाबा का आरोप नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों को घर बैठे सिलेंडर भेजे जा रहे और जनता सिलेंडर के लिए जूझ रही
रूद्रपुर। काशीपुर बाईपास रोड स्थित इंडेन गैस ऐंजेंसी में सैकड़ों उपभोक्ताओं को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ा है। ना तो गैस ऐजेंसी प्रबंधन होम डिलीवरी ही ढंग से करा पा रहें थे, न ही उनके बुक सिलेंडरों की अन्यत्र डिलीवरी के मामले ही सुलझ रहे हैं। युवा समाजसेवी सुशील गाबा मंगलवार को फिर गैस ऐजेंसी पहुंचें।उन्होनें इस लालफीताशाही का जमकर विरोध किया और उपभोक्ताओं को सिलेंडर देनें की मांग की। उपभोक्ताओं नें भी सिलेंडरों देने की मांग, फर्जी डिलीवरी केसों तथा बुकिंग न होनें के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हंगामा शुरू हो गया। यहां पर गाबा नें कहा कि नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों को घर बैठे सिलेंडर मिल जाते हैं, इसलिये वह जनता को यू ही ऐतेंसी के रहमोकरम पर छोड़कर अपने एसी कमरों और आफिसों में बैठ रहें है। होम डिलीवरी व्यवस्था की निगरानी भी नहीं हो रही। उन्होंने इस पूरे मामले में जिला पूर्ति कार्यालय में भी सूचना दे दी गयी। गाबा के कड़े तेवरों के बीच उनके समर्थन में उपभोक्ताओं का रोष बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, हैप्पी रंधावा,गौरव गांधी आदि भी मौके पर पहुंच विरोध कर गैस प्रबंधक की व्यवस्था पर सवाल उठाए। गाबा का आरोप है कि व्यापार मंडल संरक्षक नरेश ग्रोवर से होम डिलीवरी कर्मचारी ने 3500 रूपये में सिलेंडर देनें की बात सामनें आनें पर भारी हंगामा हो गया। इस दौरान मौके पर तत्काल होम डिलीवरी ठेकेदार को बुला लिया गया। वार्ता की गई और होम डिलीवरी की व्यवस्था सुचारू करने की मांग की। उधर गैस प्रबंधक से इस मामले में जानकारी चाही तो उनका नंबर रिसीव नहीं हुआ।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
