पूर्व पालिकाध्यक्षा मीना शर्मा का ठुकराल पर कटाक्ष,बोली इतनी जल्दी टोपी वाली फोटो देख घबरा गए, मेरा परिवार इस तरह के क्रत्यों को 20 वर्षों तक सहन करता रहा
हिंदू ह्रदय सम्राट एक जालीदार टोपी लगा फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इतना घवरा गए, आनन फानन में रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंच गए
रुद्रपुर। पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने हाल ही कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर कटाक्ष करते कहा कि हिंदू ह्रदय सम्राट एक जालीदार टोपी लगा फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इतना घवरा गए है की आनन फानन में रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंच गए और स्पष्टीकरण भी देने लगे l उन्होंने कहा कि वह और उनका परिवार तो पिछले बीस वर्षों से इस तरह के क्रत्यों को सहन करता रहा है,और वह घवराई नही। उनका परिवार विपरीत परिस्थितियों में भी हमेशा कांग्रेस के साथ जुड़ा रहा, और पूरी निष्ठा, समर्पण के साथ कार्य किया। पूर्व पालिकाध्यक्षा ने कहा कि कांग्रेस में आये इन्हीं हिंदू ह्रदय सम्राट द्वारा मुझे और मेरे पति अनिल शर्मा को मुसलमान घोषित कर रखा था, और मेरा नाम अमीना खातून, और अनिल शर्मा का नाम अनीस खां रख दिया था, जबकि सबको पता है की हम ब्राह्मण परिवार के है, और मेरे पति अनिल शर्मा ने शहर की प्रमुख रामलीला में 34 वर्षों तक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी का जीवंत अभिनय भी किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इन्हीं ठुकराल ने मेरे और अनिल शर्मा के वह फोटो जो मुस्लिम समुदाय के साथ खींचे हुए थे, उन्हें चुनावों में इस्तेमाल करते रहे, और लाखों की संख्या में वह फोटो प्रिंट करके पूरे शहर में घर घर बाँटते रहे, पर हम कभी विचलित नही हुए, किंतु अब एक ही फोटो से हिंदू ह्रदय सम्राट इतने घवरा गए, रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंच गये। मीना शर्मा ने कहा कि वह और उनका परिवार हमेशा साम्प्रदायिक सद्भावना को मजबूत करता रहा, और वह हमेशा इस पर कायम रहेंगी l अब ठुकराल को मुस्लिम परिवार में जाकर उनकी महिलाओं के हाथो की बनी चाय भी पीनी पड़ेगी और सीबई भी खानी पड़ेंगी।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
