यातायात पुलिस कार्यालय में आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए होमगार्ड जवान बाबूराम के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित,निरीक्षक यातायात ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
रुद्रपुर। यातायात कार्यालय रुद्रपुर में निरीक्षक यातायात नरेंद्र आर्या की अध्यक्षता में एक विशेष विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए होमगार्ड जवान बाबूराम के सम्मान में आयोजित हुआ। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाबूराम की कर्तव्यनिष्ठा और लंबी सेवाओं को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।होमगार्ड जवान बाबूराम वर्ष 1984 में विभाग में भर्ती हुए थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनपद नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के विभिन्न क्षेत्रें में तैनात रहकर यातायात प्रबंधन, निर्वाचन डड्ढूटी, कुंभ और कांवड़ मेला जैसी चुनौतीपूर्ण और महत्वपूर्ण डड्ढूटियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। 31 मार्च 2026 को वे 41 वर्ष 4 माह और 19 दिन की संतोषजनक सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। विदाई समारोह के दौरान निरीक्षक यातायात नरेंद्र कुमार आर्या ने उन्हें स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानित किया।यातायात पुलिस परिवार की ओर से बाबूराम के सुखद,शांत और स्वस्थ सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस गरिमामय कार्यक्रम में यातायात पुलिस और सीपीयू में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही बाबूराम के परिजन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यहां पर एसआई सीपीयू मुन्ना राम, एएसआई रंजीत बिष्टहेड कांस्टेबल महिला कांता अग्रवाल,हेड कांस्टेबल गुरु दत जोशी,तिवारी,शंकर भाकुनी, रवि कुमार,नंदन गोस्वामी, रोहित चौधरी, दिनेश राजपूत आदि मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
