रेशमबाड़ी में प्रशासन, पूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी,लोगों में हड़कंप,सात सिलेंडर समेत एक व्यक्ति हिरासत में, गैस एजेंसी संचालकों की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
गैस रिफिलिंग की शिकायत मिलने पर प्रशासन की हुई कार्रवाई
रुद्रपुर। चौकी रम्पुरा क्षेत्र रेशम बाड़ी में प्रशासन,पूर्ति विभाग और पुलिस ने एक मकान में छापा मारा। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया। टीम ने मकान से सात सिलेंडर बरामद कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही। जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर को रेशम बाड़ी में तहसीलदार दिनेश कुटोला के नेतृत्व में प्रशासन के अलावा पूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई से बस्ती में हड़कंप मच गया। टीम ने जिस मकान में छापा मारा,वहां से सात सिलेंडर बरामद हुए। पुलिस ने एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया। पुलिस हिरासत में लिया व्यक्ति और सिलेंडर कोतवाली लेकर पहुंची। पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिये गये तौफ़ीक़ पुत्र रईस अहमद के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही। प्रशासन को मकान में गैस सिलेंडर में रिफ़ीलिंग का काम करते हुए मिला। पुलिस ने मौके से 7 गैस सिलेंडर, नोज़ल, रीफ़िल पाइप समेत अन्य सामान जब्त किया है। रुद्रपुर कोतवाली से एसएसआई अनिल जोशी समेत प्रशासन के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि उधर प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई के दौरान बस्ती में हड़कंप मच गया। लोगों में कानाफूसी शुरू हो गई। बता दें कि एक तरफ गैस सिलेंडरों की लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और प्रशासन गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने में नाकाम होता नजर आ रहा है। सूत्रों की मानें तो गैस एजेंसी प्रबंधक फोन भी रिसीव नहीं कर रहे हैं।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
