देर रात्रि एसएसपी अजय गणपति पहुंचे कोतवाली नानकमत्ता का औचक निरीक्षण करने,एसएसपी को देख कर्मियों में हड़कंप मचा
क्षेत्र में संचालित रात्रि गश्त एवं पिकेट ड्यूटी और मध्य रात्रि चैकिंग व्यवस्था का भी स्थलीय निरीक्षण किया,रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की सतर्कता एवं कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया

रुद्रपुर। देर रात एसएसपी अजय गणपति कोतवाली नानकमत्ता का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे। एसएसपी को देख कर्मियों में हड़कंप मच गया। एसएसपी का निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य दौरान रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की सतर्कता, कार्यप्रणाली एवं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति का स्थलीय परीक्षण करना रहा। उद्देश्य निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, मालखाना, हवालात, अभिलेखों एवं साफ-सफाई व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों की उपस्थिति, अनुशासन एवं कार्य निष्पादन की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में संचालित मध्यरात्रि चैकिंग एवं गश्त व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रात्रि गश्त को अधिक प्रभावी बनाए जाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग सुनिश्चित किए जाने तथा संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी बनाए रखने को निर्देशित किया गया।एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु इस प्रकार के औचक निरीक्षण एवं मध्यरात्रि चेकिंग अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। वहां पर प्रभारी निरीक्षक मंजू पांडे समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
एसएसपी ने दिए निर्देश लंबित विवेचनाओं का गुणात्मक एवं समयबद्ध निस्तारण तथा जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए।संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा जाए।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
