विधायक शिव ने रुद्रपुर वासियों को दी 3.83 करोड़ की लागत से 9 किलोमीटर सड़को की सौगात, शबहुचर्चित भूरारानी- शांति बिहार- छतरपुर सड़क की बदलेगी सूरत
पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा 4 महत्वपूर्ण मार्गो के लिये 3. 83 करोड़ रूपये जारी हुए, जिन मार्गो की कुल लम्बाई 9 किलोमीटर है,जिनके निर्माण कार्य अगले कुछ समय में प्रारम्भ किये जायेगे
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर क्षेत्र को दी 3.83 करोड़ लागत से 9 किलोमीटर सड़को निर्माण कार्यों की सौगात।
विधायक ने कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनके प्रस्ताव पर राज्य योजना से भूरारानी शांति बिहार होते हुऐ छतरपुर तक जाने वाले 5 किलोमीटर मोटर मार्ग हेतु 2.47 करोड़ का शासनादेश जारी हो गया है। यह मार्ग लगभग 50 हजार आबादी को जोड़ता है जिसकी हालत पीछे 15 साल से जर्जर रही। धरने प्रदर्शन इस मार्ग पर हुए, मगर अगले कुछ समय में इसका टेंडर निकल कर कार्य आरम्भ करवाया जायेगा।ऐसे हीं मानूनगर -महतोष मोड़ से अलखदेवी को जाने वाले मार्ग का पुनः निर्माण कार्य जिसकी लम्बाई 1.5 किलोमीटर है, जिसके लिये 45.51 लाख की धनराशि जारी हुई है उसका भी कार्य हम जल्द शुरू करेगे।इसके साथ हीं मुकरदपुर आंतरिक मार्ग निर्माण को 32.42 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत हुई है और रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के केशवपुर में 57.90 लाख से 1.9 किलोमीटर लम्बे मुख्य मार्ग से शमशान तक जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य का शासनादेश हो गया है।
विधायक ने बताया कि ऐसे 4 महत्वपूर्ण मार्गो के लिये 3. 83 करोड़ रूपये जारी हुए है जिन मार्गो की कुल लम्बाई 9 किलोमीटर है।जिनके निर्माण कार्य अगले कुछ समय में प्रारम्भ किये जायेगे।विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है इससे पूर्वी कई महत्वपूर्ण मार्गों का निर्माण कार्य कराया गया जिनकी पूर्व के जनप्रतिनिधि ने कभी सुध नहीं ली, मेरे कार्यकाल में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लगभग सभी मार्गों को बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रुद्रपुर लगातार विकास के पद पर आगे बढ़ रहा है सड़क निर्माण से लेकर बड़े-बड़े विकास कार्यों को रुद्रपुर की जनता धरातल पर उतरते देख रही है निश्चित रूप से चार महत्वपूर्ण मार्ग जिसमें छतरपुर शांति विहार मार्ग इसकी मांग बहुत लंबे अरसे से थी का जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। और ऐसे हीं अन्य मार्ग भी जिनकी ग्रामीण क्षेत्र में लम्बे समय से मांग थी निश्चित रूप से जनता विकास कार्यों को प्रामाणिकता से देख रही है।
इस वर्ष में भी शेष विकास कार्यों को कराने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
