कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार नानकमत्ता पहुंचने पर ठुकराल का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया, गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचे पूर्व विधायक ठुकराल,माथा टेका
ठुकराल ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया,कहा 4 वर्षों से बेसहारा थे, कांग्रेस ने उन्हें सहारा दिया

नानकमता। कांग्रेस में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के प्रथम बार नानकमत्ता साहिब पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचकर माथा टेका। नानकमत्ता आगमन पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के स्वागत में जोरदार रोड शो भी निकाला गया। इस दौरान ठुकराल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। ठुकराल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कांग्रेस को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है। कहा कि वह कंधे से कंधा मिलाकर कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं। विपक्ष में रहते हुए भी आम जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 4 वर्षों से बेसहारा थे, कांग्रेस ने उन्हें सहारा दिया है, जिसका वह विश्वास कभी नहीं तोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति को खत्म करने का प्रयास किया गया, लेकिन ऐसा करने वाले अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि जिले की 9 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराएगा। इस मौके पर विधायक गोपाल सिंह राणा, अजय नारायण सिंह, प्रदीप बेदी,प्रकाश सिंह, सतनाम सिंह निक्कू, सुखविंद्र सिंह मोमी, पिंटू सिंह, बलवंत सिंह, कृपाल सिंह समेत सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
