जनपद पुलिस की ऑपरेशन प्रहार” के तहत अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई,स्पा सेंटरों में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश,10 युवक गिरफ्तार, 19 महिलाओं का रेस्क्यू,5 अभियोग पंजीकृत
अवैध स्पा सेंटरों के खिलाफ पुलिस की एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी,रुद्रपुर,पंतनगर, ट्रांजिट कैंप क्षेत्रों में सक्रिय गिरोहों का खुलासा,फरार संचालकों की गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज,अवैध संचालन व सत्यापन में लापरवाही पर 2 स्पा सेंटरों पर 20 हजार रुपए का चालान

रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति ने जनपद में अवैध गतिविधियों, विशेषकर स्पा सेंटरों की आड़ में संचालित अनैतिक देह व्यापार पर सख्त संज्ञान लेते हुए “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। एसएसपी के निर्देश पर एसपी अपराध एवं यातायात जितेंद्र चौधरी, एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी,सीओ सिटी प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में रुद्रपुर, पंतनगर, ट्रांजिट कैंप पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीमों का गठन कर एक साथ विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई।गोपनीय सूचनाओं,स्थानीय शिकायतों व खुफिया इनपुट के आधार पर चिन्हित स्पा सेंटरों पर जब टीमों ने छापेमारी की तो कई स्थानों पर स्पा की आड़ में अनैतिक देह व्यापार संचालित होना पाया। पुलिस को देख वहां हड़कंप मच गया। पुलिस टीमों मौके से ग्राहकों व संचालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 10 अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के विरुद्ध धारा 143 बीएनएस तथा 3/4/5/6/7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया। कुल 5 मुकदमें दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान विभिन्न स्पा सेंटरों से कुल 19 महिलाओं को रेस्क्यू किया। उन्हें तत्काल सुरक्षित संरक्षण में लेकर मेडिकल परीक्षण, काउंसलिंग तथा पुनर्वास को संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
कोतवाली रुद्रपुर में पंजीकृत अभियोग का विवरण —- एफआईआर संख्या 171/2026
धारा 143 बीएनएस, 3/4/5/6 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में
1. गौरव साहू पुत्र दिनेश कुमार निवासी हंस बिहार भूरारानी रुद्रपुर गिरफ्तार।
2. मोहम्मद शकील पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी इन्द्रा कॉलोनी, करनाल हरियाणा,वांछित।
एफआईआर संख्या 172/2026 धारा 143 बीएनएस व 3/4/5/6 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में
1. सूरज राठौर पुत्र प्रेमशंकर निवासी ग्राम शेरगढ़ बरेली गिरफ्तार।
2. अरशद पुत्र बाबू खान निवासी दक्षिण दिल्ली गिरफ्तार।
3. रोहित छाबड़ा पुत्र ओमप्रकाश निवासी वार्ड 34 इन्द्रा कॉलोनी रुद्रपुर गिरफ्तार।
4. गुरमीत उर्फ गोपी (स्पा सेंटर संचालक) वांछित।
कोतवाली पंतनगर में की गई कार्रवाई
5 अप्रैल 2026 को मेट्रोपोलिस मॉल में संचालित जांच के दौरान निम्न स्पा सेंटर अवैध रूप से संचालित पाए गए—
1.दा थाई यूनीसेक्स स्पा सेंटर।2. डायमंड स्पा सेंटर।
3- दा ग्रीन वैली स्पा सेंटर।
इन स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियों की पुष्टि होने पर संचालकों/मालिकों के विरुद्ध धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के अंतर्गत कोतवाली पंतनगर में 3 अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए।इन स्थानों से लगभग 10 महिलाओं को मुक्त कर सुरक्षित संरक्षण में लिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण—–
1. सानू पुत्र राजू निवासी ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर।
2. आदिल पुत्र मुस्तकिम निवासी मैना ढेर मुरादाबाद।
3. ओमप्रकाश पुत्र चन्द्रपाल निवासी मेट्रोपोलिस रुद्रपुर।
4. अमित कुमार पुत्र प्रताप निवासी सुपुरा कला भिवानी हरियाणा ( वांछित)
5. आसीम पुत्र अमीर अहमद निवासी अमरिया पीलीभीत यूपी।
6. नासिर पुत्र अहमद बक्श निवासी अमरिया पीलीभीत यूपी।
7. मोहित पुत्र राकेश कुमार निवासी तिलक नगर दिल्ली।
कोतवाली ट्रांजिट कैंप ने की गई कार्रवाई का विवरण
रविवार की रात आवास विकास चौकी क्षेत्र में स्थित “थाई स्पा” एवं “एंजेल स्पा” की चेकिंग की गई। जांच के दौरान कर्मचारियों का सत्यापन अधूरा एवं रिकॉर्ड संधारण में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इस पर संबंधित स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत ₹10,000-₹10,000 (कुल ₹20,000) का चालान किया गया।

पुलिस आगे की कार्रवाई के तहत वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही है।स्पा सेंटरों के लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन एवं वैधता की गहन जांच जारी।रेस्क्यू की गई महिलाओं के पुनर्वास हेतु संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय।जनपद में अन्य संदिग्ध स्पा/मसाज सेंटरों को चिन्हित कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त नेटवर्क/गिरोह की विस्तृत जांच जारी।
एसएसपी का सख्त संदेश —-,
जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले,अवैध कारोबार चलाने वाले एवं समाज में अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
इंसेट
बता दें कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्या की ओर से मेट्रोपोल मॉल में संचालित स्पा सेंटरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाती रही है,के बावजूद स्पा सेंटर संचालित हो रहे हैं। सूत्रों की मानें तो एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की कार्रवाई के बाद कैसे संचालित हो रहे—–
इस कार्रवाई में रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैंप मोहन चंद्र पांडे, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्या,एसएसआई
केसी आर्या, चौकी प्रभारी आदर्श कालोनी सुरेंद्र सिंह, बाजार पुलिस चौकी प्रभारी जितेन्द्र खत्री,एसआई अकरम अहमद,एसआई दीपक बहुगुणा, महिला कांस्टेबल चांदनी मेहरा, प्रियंका कोरंगा, गंगा आर्या,ममता,नरेश जोशी, दीप चंद्र समेत अन्य पुलिस बल शामिल रहा।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
