बगवाड़ा पुलिस और एएनटीएफ यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में गांजा की तस्करी करने वाला माफिया कार चालक भोला गिरफ्तार,2.58किलोग्राम गांजा बरामद,मुकदमा दर्ज,जेल भेजा
पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर गांजा गदरपुर से खरीद कर बगवाड़ा भट्टा में एक महिला को बेचने की बात कबूल की, पुलिस की चैकिंग देख कार सवार ने भागने की कोशिश, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा,कार सीज
रुद्रपुर। कोतवाली की चौकी बगवाड़ा और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह कार में गांजा सप्लाई का धंधा चलाता था। पुलिस ने अभियुक्त के पास से 2.58 किलोग्राम गांजा बरामद कर एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक रविवार की शाम को बगवाडा चौकी प्रभारी सुरेंद्र रिंगवाल और एएनटीएफ की टीम बगवाडा मंडी गेट पर वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। तभी अचानक रुद्रपुर से किच्छा रोड पर एक कार आती हुई दिखाई दी। बताया जा रहा कि पुलिस को देखकर चालक भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे पीछा कर घेराबंदी कर चालक को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में चालक ने अपना नाम भोला साहनी पुत्र रामदयाल निवासी सुभाष कॉलोनी वार्ड 14 रुद्रपुर बताया। तलाशी लेने पर गाड़ी की पिछली सीट के नीचे से पनिया बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक जांच में पाया गया पन्नियों में शुद्ध गाजा है। जिसका वजन 2.58 किलोग्राम है। पूछताछ में अभियुक्त ने यह भी बताया कि वह डेढ़ साल से गांजा तस्करी का धंधा करता है और गांजा महतोष गदरपुर से खरीद कर बगवाड़ा भट्टा की रहने वाली सुनीता देवी नाम की महिला को सप्लाई करता है। महिला ही महंगे दामों पर गांजा की पुड़िया बनाकर नशेड़ियों को मुहैया कराती है। अभियुक्त का कहना था कि वह लग्जरी कार से गांजा की सप्लाई इसलिए करता है कि पुलिस को कार संचालक पर संदेह नहीं होता है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
कार्रवाई के दौरान चौकी प्रभारी बगवाड़ा सुरेन्द्र रिंगवाल,एसआई जीवन अधिकारी,कांस्टेबल दिलीप कुमार समेत एएनटीएफ यूनिट से हेड कांस्टेबल भुवन पांडे,
कांस्टेबल विनोद खत्री आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
