ग्राम दुर्गापुर में पहुंचे पूर्व विधायक ठुकराल का ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत,कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार पहुंचे गांव में
कांग्रेस पार्टी की नीतियों और जनहित के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्होंने घर वापसी की
रूद्रपुर। ग्राम सभा बुक्सौरा के अंतर्गत ग्राम दुर्गापुर में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के पहुंचने पर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया। ठुकराल कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार गांव में पहुंचे। इस दौरान क्षेत्र के भारी संख्या में युवा, किसानों और मातृशक्ति पहुंचे। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भावुक नजर आए। उन्होंने ग्रामीणों के अपार स्नेह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सदैव जनसेवा के संकल्प के साथ राजनीति में रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की नीतियों और जनहित के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्होंने घर वापसी की है और अब उनका एकमात्र लक्ष्य किच्छा और रुद्रपुर विधानसभा सहित पूरे जनपद में कांग्रेस के हाथ को मजबूत करना है। ठुकराल ने जोर देते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता के मान-सम्मान के लिए वे किसी भी हद तक संघर्ष करने को तैयार हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे एकजुट होकर जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा को पहुँचाएं। स्वागत समारोह के दौरान ग्राम प्रधान गगन रंधावा ने कहा कि राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में आने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ पार्टी को आगामी चुनावों में निश्चित रूप से मिलेगा। कार्यक्रम में करन रंधावा, रेशम रंधावा, अनमोल रंधावा, गुरवंत सिंह, हैप्पी सिंह, विक्रम जीत सिंह, गुरमुख सिंह संधू, हरभजन सिंह संधू, हरी सरकार, अशोक राय, हरिप्रसाद सरकार, हरिपद रॉय, भुवनचंद्र जोशी, महेंद्र शर्मा, जसपाल सिंह बिष्ट, मुकेश ढाली, सतपाल सिंह, प्रकाश चंद जोशी, निषित विश्वास, नरेश विश्वास, रतन डाली, आकाश बठला, अंकित बटला, अक्षय मदान, विशाल,रोहित,पूनम, रिया,सुनील चुघ, अजय नारायण सिंह, संजय ठुकराल, राजीव गुप्ता, गुरफाल सिंह, विश्वाल सिंह, गुरनीत सिंह, बाबू मंडल, सुकुमार साना, गोरफर साना, समीर मंडल, राकेश मंडल, अविनाश मण्डल, नेहाल सिंह, अमृत सिंह, इंदरपाल सिंह, सुक्का भुसरी, अभिजीत हालदार, अभिषेक ढाली, तेज प्रताप सिंह, संजय कुमार, रणजीत कुमार, देव विश्वास और वरुण हालदार आदि मौजूद रहे।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
