सर्वसम्मति से संस्कार भारती के अध्यक्ष बने चौधरी हरबीर,नरेंद्र बने सचिव,दीपक कोषाध्यक्ष बने,कार्यकारिणी का हुआ भव्य स्वागत
संस्था के संरक्षक ने कार्यकारिणी का माला पहनाकर स्वागत किया और पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई
रुद्रपुर। संस्कार भारती की रुद्रपुर इकाई कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। जिसमें चौधरी हरवीर सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष,अधिवक्ता नरेंद्र बंसल को सचिव और दीपक कटारिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी के संरक्षक ने संपूर्ण कार्यकारिणी का माला पहनाकर स्वागत किया और पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। काशीपुर बाई पास रोड सिटी क्लब में संस्कारी भारती के कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ गिरिश चंद्र शर्मा और विमल मेहरा की मौजूदगी में बैठक शुरू हुई। बैठक में सर्वसम्मति से चौधरी हरबीर सिंह को अध्यक्ष,अधिवक्ता नरेंद्र बंसल को सचिव,कोषाध्यक्ष दीपक कटारिया और मीडिया प्रभारी अधिवक्ता मनीष मित्तल को बनाया गया। मनीष खनिजों, संदीप राव,प्रमोद यादव,शालिनी गोयल,रवि अग्रवाल को उपाध्यक्ष,उमा पांडे को उपसचिव,विजय कक्कड़ को सह कोषाध्यक्ष,शैली बंसल को सर्व विद्या प्रमुख,विद्या संयोजक के लिए दीप्ति को नृत्य,रेनू जुनेजा को रंगोली,अंशुल टंडन को मार्शल आर्ट,सुजीता नारंग को संगीत का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा सुषमा अग्रवाल,अलका बिश्नोई,डॉ दीपा जोशी को महिला संरक्षिका,पवन अग्रवाल,कैलाश अग्रवाल,प्रदीप अग्रवाल,राम जी मौर्य,अशोक मित्तल,ताराचंद्र अग्रवाल,राजेश श्यामपुरिया,अरुण अग्रवाल,राजकुमार बिंदल,राजकुमार फुटेला, विनोद फौगाट,कुशल अग्रवाल को संरक्षक बनाया गया। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष हरबीर सिंह ने कहा कि भारती के उद्देश्यों के साथ ही सामाजिक कार्यो के प्रति अपना दायित्व निभाया जाएगा और सभी को साथ लेकर भारती परिवार को बढ़ाया जाएंगा।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
