कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का नारायण हॉस्पिटल में भव्य स्वागत,कैबिनेट मंत्री ने हॉस्पिटल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सराहा

रूद्रपुर। हाल ही में सीएम पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में शामिल प्रदेश के परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने बुधवार को बिलासपुर रोड स्थित ‘नारायण हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर’ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया। कैबिनेट मंत्री का अस्पताल में भव्य स्वागत हुआ। संस्थान के एमडी डॉ. प्रदीप अदलखा एवं डॉ. सोनिया अदलखा ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा, गुरमीत सिंह,नरेंद्र अरोरा, राजकुमार खनिजौ, मानस जायसवाल, पारस चुघ, राजकुमार गगनेजा, बलजीत गाबा, राजकुमार मिगलानी, बॉबी अरोरा सहित नारायण हॉस्पिटल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इसके अतिरिक्त अंकित अदलखा, हर्षित अदलखा, सन्नी अदलखा भी कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे।

हाईटेक सुविधाओं का अवलोकन
निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का भ्रमण किया। उन्होंने विशेष रूप से इमरजेंसी वार्ड,आईसीयू और ट्रामा सेंटर में उपलब्ध नवीनतम मशीनों और तकनीक को देखा। कैबिनेट मंत्री बत्रा ने अस्पताल की स्वच्छता और मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में इस स्तर की हाईटेक चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध होना गर्व की बात है।
सेवाओं का विस्तार और भविष्य की योजनाएं
अस्पताल के एमडी डॉ. प्रदीप अदलखा ने कैबिनेट मंत्री को अस्पताल में दी जा रही विशिष्ट सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल का मुख्य लक्ष्य मरीजों को कम समय में और विश्वस्तरीय मानकों के साथ बेहतर इलाज मुहैया कराना है, ताकि गंभीर स्थिति में लोगों को दूर न जाना पड़े।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
