रम्पुरा पुलिस ने क्षेत्र से संदिग्ध घूम रही चार महिलाओं को हिरासत में लिया,पूछताछ के बाद हिदायत देकर छोड़ा
ट्रांजिट कैंप क्षेत्र मोदी मैदान में रह रहे हैं तंबू लगाकर, आयुर्वेदिक दवाएं बेच रही थी
रुद्रपुर। कोतवाली की चौकी रम्पुरा क्षेत्र में चार संदिग्ध महिलाओं के घूमने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस चारों को चौकी लेकर चौकी पहुंची। पुलिस ने पूछताछ के बाद हिदायत देकर छोड़ने पर संबंधित थाना पुलिस में पहुंच सत्यापन कराने को कहा। गुरुवार सुबह रम्पुरा क्षेत्र में चार महिलाएं और एक बालक कंधे पर पोटली से रखे घूम रहे। क्षेत्र के कुछ लोगों को वह संदिग्ध लगी। इसकी सूचना किसी ने विश्व हिन्दू परिषद के नेता विट्टू शर्मा को दी। इस पर विट्टू शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिलाओं से जानकारी ली। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने रम्पुरा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उक्त महिलाओं को चौकी लेकर पहुंची। पुलिस के मुताबिक पुलिस ने महिलाओं से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि महिलाएं मोदी मैदान में तंबू लगाकर रहती है परिवार के साथ और आयुर्वेदिक दवाएं बेचने का काम करती है। पुलिस ने महिलाओं का रजिस्टर में नाम दर्ज किए। इसके बाद पुलिस ने सभी को हिदायत देकर छोड़ दिया और कहा जिस जगह पर रह रहे हो, संबंधित थाना पुलिस में पहुंच सत्यापन कराएं। दोबारा इस क्षेत्र में न दिखाई देना। पुलिस के मुताबिक कुछ महिलाएं लखीमपुर खीरी व गाजियाबाद लोनी की रहने वाली है। बता दें कि मोदी मैदान में बहुत सारे लोग तंबू लगाकर रह रहे हैं।
इंसेट
हिंदूवादी संगठन के नेता विट्टू शर्मा ने पुलिस पर कालोनियों में सत्यापन के नाम पर मकान मालिकों को परेशान करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि बस्तियों में इस तरह लोग या महिलाएं घूमती है, इन पर पुलिस की नजर नहीं जाती। कहा कि पुलिस बस्तियों में फेरी लगाने वाले या फिर बाहरी लोगों पर शिकंजा कसना चाहिए।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
