ठुकराल का भाई संजय ने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा,युवाओं ने संजय के साथ कांग्रेस की रीति-नीतियों में विश्वास जताते हुए हाथ का साथ चुना
जिला मुख्यालय पर कांग्रेस का जिला स्तरीय सम्मेलन के दौरान मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में शामिल हुए संजय
रूद्रपुर। भूरारानी स्थित बैंकट हॉल में आयोजित कांग्रेस का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान युवा समाजसेवी संजय ठुकराल सहित दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत जैसे दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में युवाओं ने पार्टी की रीति-नीतियों में विश्वास जताते हुए हाथ का साथ चुना।मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले सभी नए सदस्यों का जोरदार स्वागत किया।
इन युवाओं ने ली सदस्यता —– संजय ठुकराल के अलावा चेतन मंगत, सुनील चुघ,राजवीर सिंह, सुखवंत सिंह,विजय गिरी,मधुर चौहान,अमित चीमा,हरविंदर विर्क, विजय छाबड़ा, दिव्यांशु त्रिपाठी,हेमंत मिश्रा,नरवर गिल,मन्नू अरोरा सहित तमाम युवा शामिल रहे।
युवाओं का कांग्रेस के प्रति बढ़ता रुझान इस बात का प्रतीक,जनता सरकार की नीतियों से त्रस्त है और बदलाव चाहती
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि युवाओं का कांग्रेस के प्रति बढ़ता रुझान इस बात का प्रतीक है कि जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से त्रस्त है और बदलाव चाहती है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और गणेश गोदियाल ने कहा कि संजय ठुकराल जैसे ऊर्जावान युवाओं के आने से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
