वरिष्ठ पत्रकार भास्कर पोखरियाल का दिल्ली एम्स में निधन,उनकी लेखनी बेहद सशक्त और दमदार थी,शोक की लहर
काफी समय से चल रहे थे अस्वस्थ, शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती रहे थे
रुद्रपुर – वरिष्ठ पत्रकार भास्कर पोखरियाल का लंबी बीमारी के उपरांत देर रात अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक एवं पत्रकार संगठनों ने गहरा शोक जताया। वरिष्ठ पत्रकार भास्कर पोखरियाल लंबे समय तक जिले में अमर उजाला के चीफ ब्यूरो रहे। उसके पश्चात वह दैनिक भास्कर के चीफ ब्यूरो बने और वर्तमान समय तक वह दैनिक भास्कर के लिए ही लिखते रहे। उनकी लेखनी बेहद सशक्त और दमदार थी। पिछले कुछ माह पूर्व अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। जांच में पाया गया कि उनको लीवर संबंधी दिक्कत पैदा हो गई। पहले उन्हें रुद्रपुर के मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान बीती रात उनका निधन हो गया। पत्रकार पोखरियाल अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए। उनके निधन पर लोगों ने गहरा शोक जताया। मीडिया कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। पत्रकार भास्कर के निधन शोक व्यक्त करने वालों में विधायक शिव अरोड़ा, किच्छा विधायक तिलक राज बेहड, महापौर विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री मनोज छाबड़ा, संदीप राव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा समेत केवल कृष्ण बत्रा, सुरेंद्र तनेजा,राजकुमार फुटेला, परमपाल सुखीजा,अनिल चौहान,राजीव शुक्ला दीप बेलवाल,चंदन बंगारी, अजय जोशी,अरविंद सिंह,मुकेश गुप्ता, कमल श्रीवास्तव,प्रमोद ढींगरा,जगदीश चंद्र, विनोद भंडारी, संदीप जुनेजा,सुनील राणा, सुरेंद्र गिरधर,आकाश आहूजा,विजय आहूजा,विकास कुमार, दुर्गेश तिवारी, मनोज आर्या,ललित शर्मा, अनुराग पाल,पूरन रावत,बबलू पाल,सुरेंद्र शर्मा,तापस कुमार,अमन कुमार, नरेंद्र राठौर,ललित पांडे,सूरज राजपूत, कंचन वर्मा आदि शामिल थे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
