भारत विकास परिषद उत्तर मध्य क्षेत्र की क्षेत्रीय दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न,आठ प्रांतों के 124 सदस्यों ने प्रतिभागियों ने प्रतिभा किया
दो दिवसीय आयोजित कार्यशाला में इस विषय पर चर्चा वार्ता हुई की किस प्रकार समाज में संस्कार युक्त सेवा को बढ़ाया जाए

रुद्रपुर। यहां रामपुर रोड एक होटल में भारत विकास परिषद उत्तर मध्य क्षेत्र की क्षेत्रीय दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में क्षेत्र के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील खेड़ा व राष्ट्रीय समन्वयक गजेंद्र सिंह संधू ने भाग लिया। इसके साथ-साथ ही सभी आठ प्रांतों के 124 सदस्यों ने प्रतिभागी के रूप में प्रतिभा किया। आयोजित
दो दिवसीय कार्यशाला में इस विषय पर चर्चा वार्ता हुई की किस प्रकार समाज में संस्कार युक्त सेवा को बढ़ाया जाए और बड़े नगरों में जिनकी संख्या ज्यादा है वहां पर बड़े प्रोजेक्ट खोले जाएं। जिससे अधिक से अधिक लोगों को सेवा का लाभ मिल सके। महामंत्री सुनील खेड़ा ने कहा कि हमारी सबसे छोटी इकाई शाखा है,लेकिन वह हमारी मूल इकाई है,हमारी मूल इकाई अगर ठीक प्रकार से काम करेगी तो सारा परिषद और सारा समाज लाभान्वित होगा ।
गजेंद्र सिंह संधू ने कहा कि किसी भी संस्था में कार्य करने वाले कार्यकर्ता अगर स्वयं संस्कारित हैं तो उनके आस पास का समाज भी स्वयं संस्कारित हो जाएगा। दिल्ली से आए राष्ट्रीय वित्त मंत्री संजीव मिगलानी ने कहा कि हमें खर्चे में पारदर्शिता रखनी चाहिए और प्रत्येक शाखा को और प्रांत को अपनी बैलेंस शीट हर साल बनानी चाहिए। प्रत्येक शाखा एवं प्रांत को सभी खर्च का पेमेंट चेक के माध्यम से करना चाहिए। डा जेआर भट्ट ने पर्यावरण बचाने पर विषय रखा। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने अध्यक्षीय भाषण प्रस्तुत किया और मंच का संचालन क्षेत्रीय महासचिव राजीव गोयल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन नरेंद्र अरोड़ा के द्वारा प्रेषित किया गया।
इस अवसर पर डा.केशव दत्त गुप्ता,राजेंद्र कुमार गुप्ता,पवन गौतम,इंदु वार्ष्णेय,राहुल गर्ग राजेश पालीवाल,डा सत्येंद्र मित्तल,भगवान सहाय,मनोज अरोरा,दीपक अरोरा,वीके सक्सेना, हरिश शर्मा अमित गंभीर, आनंद अग्रवाल,जतिन अग्रवाल,राजेश सलूजा,विपिन लूथरा आदि मौजूद रहे।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
