कोतवाली क्षेत्र से लापता महिला की लोकेशन मिली लालपुर, पुलिस पहुंची तो महिला ने दो मंजिला से लगाई छलांग,गंभीर, निजी अस्पताल में भर्ती,महिला समेत चार हिरासत में
महिला ने एक वीडियो,ओडियो पति को भेजी मुझे बंधक बना लिया है,इसके बाद पुलिस ने जांच की,10 अप्रैल को सुबह घर से हो गई थी लापता,पति ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
रुद्रपुर। पुलिस ने नव विवाहिता के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस को उसकी लोकेशन लालपुर क्षेत्र में मिली। पुलिस लोकेशन पर पहुंची तो उसने पुलिस को देख दो मकान की छत छलांग लगा दी। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मकान मालिक समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र से 10 अप्रैल को एक नव विवाहिता लापता हो गई। उसके पति ने पुलिस को पत्नी के लापता होने की सूचना दी। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसी बीच महिला के पति ने पुलिस को वीडियो व ओडियो दी। इसमें महिला रो रही है और बंधक बनाने की बात कह रही। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की तो लोकेशन लालपुर क्षेत्र में मिली। इसके बाद एसएसआई केसी आर्या, एसएसआई अनिल जोशी,नरेश जोशी लोकेशन पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक पुलिस पति को लेकर लोकेशन पर पहुंची तो मोबाइल बंद आ रहा। पुलिस ने वहां पर काफी देर तक घूमती रही। बाद में पुलिस सही जगह पहुंची और मकान में दबिश दी। तभी पुलिस को देख नव विवाहिता ने छत से नीचे छलांग लगा दी। उसके छलांग लगाते ही पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए। उसे आनन फानन में बगवाड़ा क्षेत्र एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बाद में पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया। हिरासत में नव विवाहिता का पुराना दोस्त भी शामिल हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो नव विवाहिता शादी से पहले सिडकुल की एक कंपनी में काम करती। कंपनी में ही उस युवक की मुलाकात हुई। इधर एसएसआई केसी आर्या ने बताया कि पूछताछ में मामला कुछ और निकला। उन्होंने बताया कि एक माह पहले ही उसकी शादी हुई। पूछताछ के बाद सभी छोड़ दिया। महिला का उपचार चल रहा है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
