रुद्रपुर में उत्तराखंड की टीम के सिलेक्शन हेतु वुडबॉल सीनियर एवं जूनियर महिला एवं पुरुष का द्वितीय चरण ट्रायल
14 से 17 मई 2026 तक रायपुर,छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली 20 वी सीनियर महिला पुरुष तथा 14 वी जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग चैंपियंसशिप में प्रतिभाग करेगी
रुद्रपुर। वुडबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में 14 से 17 मई 2026 तक रायपुर,छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली 20 वी सीनियर महिला पुरुष तथा 14 वी जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग चैंपियंसशिप में प्रतिभाग करने को उत्तराखंड की सीनियर महिला/पुरुष वर्ग एवं जूनियर वर्ग बालक बालिका अंडर-19 14अप्रैल को लायन क्रिकेट अकादमी रुद्रपुर में उत्तराखंड टीम का चयन ट्रायल रखा जा रहा है जिसमें से सीनियर एवं जूनियर वर्ग अंडर-19 के खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड की महिला एवं पुरुष टीम में किया जाएगा । जो उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में करेंगे। ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी अथवा टीम शीघ्र अति शीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन करवा ले. जूनियर वर्ग बालक बालिका वर्ग हेतु खिलाड़ी का जन्म 1 जनवरी 2007 से पूर्व ना हुआ हो खिलाड़ी को आयु प्रमाण पत्र हेतु अपना आधार कार्ड की एक प्रति लानी अनिवार्य है सभी खिलाड़ियों को खेल की वेशभूषा में आना है। नागेंद्र शर्मा (कोऑर्डिनेटर) ने बताया कि चयन समितिजानकारी लोकेश चंद पांडे उनका मोबाइल नंबर 9760368694 एवं योगेश पांडे उनका मोबाइल नंबर 8384833360 पर संपर्क किया जा सकता है l

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
