गंगापुर रोड गेहूं के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग,फसल जलकर राख, ग्राम गोविंदपुर में भी लगी आग, हड़कंप,दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले लोगों नेआग पर काबू पा लिया

रुद्रपुर। जनपद के कोतवाली ट्रांजिट कैंप और गदरपुर क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर गेंहू के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे गेहूं फसल जलकर राख हो गई। सूचना दमकल कर्मियों मिली और मौके पर पहुंचे। जब तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों ने पानी का छिड़काव कर आग को पूरी तरह बुझा दिया। आग बुझने से आस पास की फसल आग की चपेट में आने से बची। फायर ब्रिगेड विभाग के मुताबिक शनिवार दोपहर को फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना मिली कि कोतवाली गदरपुर क्षेत्र गूलरभोज रोड गोविंदपुर ग्रामसभा में गेहूं के खेत में आग लग गई। इसी बीच ट्रांजिट कैंप क्षेत्र गंगापुर रोड पर भी गेहूं के खेत में आग लगने की सूचना मिली। इस पर अग्निशमन अधिकारी महेश चंद के आदेशानुसार अलग-अलग फायर टेंडर को तत्काल मौके पर रवाना किया गया।गूलरभोज रोड गदरपुर में गेहूं के खेत में आग लगी थी। जिसे स्थानीय लोगों ने फायर यूनिट के पहुंचने से पहले बुझा दिया था। फायर यूनिट ने लोगों के कहने पर खेत में पानी का छिड़काव कर आग को बुझाया। इसके अलावा ग्रामसभा गंगापुर ट्रांजिट कैंप में खेत में लगी आग को भी फायर यूनिट के पहुंचने से पहले लोगों ने आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया था। यूनिट ने आवश्यक निरीक्षण किया। आग लगने का कारण अज्ञात है। फायर ब्रिगेड विभाग आग लगने की जांच कर रहा है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
