उत्तराखंड एसटीएफ और पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई,अन्तर्राज्यीय हथियार तस्कर को भारी मात्रा में अवैध हथियारों का जखीरा के साथ गिरफ्तार किया
लम्बे समय से उत्तराखंड-उत्तरप्रदेश में अवैध हथियारों की सप्लाई में संलिप्त था अभियुक्त,उत्तरप्रदेश की अवैध हथियार फैक्ट्री में तैयार हुए है बरामद हथियार
अवैध हथियार मामलों में उत्तराखंड एसटीएफ इस वर्ष अब तक 21 अवैध हथियार व 35 कारतूस के साथ 8 शातिर हथियार तस्करों को कर चुकी है गिरफ्तार
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों के तहत पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ ने राज्य में चलाये जा रहे अभियान ऑप्रेशन प्रहार के तहत एसटीएफ को उत्तराखंड राज्य में सक्रिय गैंग/गैगस्टर व अवैध हथियारों के विरूद्ध धरपकड़ व कार्रवाई करने के निर्देश दिये गए थे।एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने एक टीम का गठन कर सक्रिय गैंग व अवैध हथियारों के संबंध कार्रवाई कर उनकी गिरफ्तारी के दिशा-निर्देश पर कुमाऊं एसटीएफ टीम ने थाना पुलभट्टा क्षेत्र में संघन चैकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में थाना पुलिस पुलिस भी शामिल रही। दोनों टीमों ने एक बैगानार कार की तलाशी ली तो वाहन में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। कार में सवार अभियुक्त महेश गंगवार पुत्र नन्हे लाल गंगवार निवासी ग्राम आमखेड़ा थाना बहेड़ी जिला बरेली यूपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त वर्तमान ऊ
उत्तरांचल कालोनी थाना किच्छा जिला ऊधमसिंह नगर उत्तराखड में रह रहा है।इस मामले की जानकारी एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड एसटीएफ अवैध हथियार व गैंगस्टरों की निरन्तर निगरानी कर उन पर सतर्क दृष्टि रख रही है। इसी अभियान के तहत एसटीएफ को यूपी-उत्तराखंड के बार्डर पर अवैध हथियार तस्करी होने का इनपुट मिला था। इस पर एक टीम का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि थाना पुलभट्टा पुलिस के साथ एसटीएफ ने एक शातिर वैपन तस्कर को भारी मात्रा में अवैध हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त एक वैगनआर कार में उक्त हथियारों की तस्करी कर उत्तराखंड ला रहा था। घेराबन्दी कर थाना पुलभट्टा क्षेत्र में पकड़ा गया। एसटीएफ ने एक बड़े अवैध हथियारों के नेटवर्क यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय था। टीम ने तोड़ा है। उन्होंने बताया कि इसी नेटवर्क के तहत उत्तराखंड में आये दिन फायरिंग की घटनाएं हो रही है। इस वर्ष एसटीएफ ने अबतक 21 अवैध हथियार व 35 कारतूस बरामद कर 8 हथियार तस्करों के जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाने में सफल रही है। गिरफ्तार तस्कर से नेटवर्क के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी की जा रही है। उसके विरुद्ध थाना पुलभट्टा में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत गया है। उसे पुलिस जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।
बरामदगी हथियार
6 तमंचे 315 बोर
1 राइफल 12 बोर
2 खोखा कारतूस .32 बोर
1 वाहन वैगनआर कार
उत्तराखंड एसटीएफ कुमाऊं के निरीक्षक एमपी सिंह, निरीक्षक दीवान सिंह जलाल,एसआई जगदीप नेगी,एसआई प्रकाश भगत, हेड कांस्टेबल गोविन्द बिष्ट, हेड कांस्टेबल रियाज अख्तर ,हेड कांस्टेबल मोहित वर्मा, हेड कांस्टेबल गुरवंत सिंह के अलावा
थाना पुलभट्टा टीम में थानाध्यक्ष
प्रदीप मिश्रा,एसआई दिनेश भट्ट, एएसआई प्रकाश चन्द्र,गजेन्द्र सिंह शामिल रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
