रुद्रपुर में सांसद भट्ट,विधायक शिव और महापौर विकास ने किया शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण
भट्ट बोले महापुरुषों का सम्मान हमारी प्राथमिकता,विधायक द्वारा लिये गये संकल्प को किया गया पुरा, 20 साल बाद बदली भगत सिंह चौक की बदली तस्वीर
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा के प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग से स्वीकृत शहीद भगत सिंह की आदम कद कास्य प्रतिमा का मुख्य बाजार स्थित भगत सिंह स्मृति स्थल भगत सिंह चौक पर नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा,महापौर विकास शर्मा ने अनावरण किया। साथ हीं सांसद निधि, विधायक निधि से 20 साल से जर्जर हाल मे पड़े स्थल के सौंदर्यकरण कार्य का लोकार्पण किया।10 लाख सांसद निधि व 10 विधायकनिधि ने सौंदर्यकरण हुआ।इस दौरान सिख समाज, शहीद भगत सिंह सेवा समिति,गुरुद्वारा सिंह सभा गोल मार्किट, भाजपा कार्यकर्त्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने कहा कि महापुरुषों स्थल सुन्दर व भव्य दिखे यह हमारी प्राथमिकता है इसलिए यह भगत सिंह स्मृति स्थल का सौंदर्यकरण व प्रतिमा का अनावरण किया गया है। सौभाग्य की बात है कि माँ भारती के वीर सपूत भगत सिंह कि आदम कद कास्य प्रतिमा की स्थापना की गई है। हमको भी सेवा करने का अवसर मिला। शहीद भगत सिंह करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं इनका बलिदान देश कभी भुला नहीं सकता ऐसे महापुरुषों के स्थल भव्य दिव्य देखें यह हम सभी जनप्रतिनिधि का दायित्व है।केंद्र व राज्य की सरकार ने शहीदों के सम्मान सैन्यधाम बनाने,महापुरुषों के स्थलों को ऐतिहासिक बनाने का कार्य किया। हमारी पहचान हमारे महापुरूषों अमर शहीद बलिदानों से है।विधायक शिव अरोरा कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र में भगत सिंह चौक जो हजारों आंदोलन, प्रदर्शन व समाजिक कार्यों साक्षी रहा है जिसकी हालत विगत 20 वर्षो से जिसकी हालत खराब दी कई जनप्रतिनिधि आये, लेकिन उन्होंने इस शहीद भगत सिंह के पवित्र स्थल की सुध नहीं लीं। मगर विधायक बनने के बाद से मेरा संकल्प था इस शहीद भगत सिंह का यह पवित्र स्थल की तस्वीर बदली जायेगी। और विधायकनिधि व सांसदनिधि भगत सिंह स्थल का सौंदर्यकरण किया जायेगा। पर्यटन विभाग से कास्य प्रतिमा लगाने का कार्य किया जिसका बेसाखी पर्व पर अनावरण किया गया है।पूर्व में यह स्थल जहां जानवर से लेकर पार्किंग का अड्डा बन चुका था, उसकी तस्वीर बदलने का कार्य हमने किया है।विधायक शिव अरोड़ा ने शहीद भगत सिंह सेवा समिति,गुरुद्वारा सिंह सभा को भव्य दिव्य कार्यक्रम आयोजित करने हेतु बधाई दी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी बसंतपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की कास्य आदम कद प्रतिमा का अनावरण किया गया था और बहुत जल्द शहीद ऊधम सिंह की कलेक्ट्रेट स्थित कास्य आदमकद प्रतिमा का अनावरण इसी प्रकार भव्य दिव्य रूप से किया जाएगा।
कार्यक्रम में अजमेर सिंह, हरजीत सिंह, मनमोहन सिंह,सुरेश कोली, प्रीत ग्रोवर,सुरमुख सिंह, रेखा यादव, प्रीति धीर,अलका सक्सेना, जीतेन्द्र संधू,मानवेन्द्र राय,राजेश जग्गा, बलवंत अरोरा, राजेश गर्ग, नागेंद्र शर्मा, मनोज मदान, प्रेमलता, आशा मुंजाल,सतनाम सिंह, राजीव शुक्ला, आयुष चिलाना, राजेश बजाज,मयंक कक्कड़ आदि लोग मौजूद रहें।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
