मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर एंबुलेंस में शव लेकर पहुंचे कंपनी गेट पर, प्रदर्शन,धरना, कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी, समाजसेवी सुशील गाबा भी पहुंचे समर्थकों के संग
हंगामा की सूचना पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी पहुंचे,कंपनी प्रबंधन की हठधर्मिता पर जताया रोष, वार्ता के बाद निपटा मामला

रूद्रपुर। रेलवे पटरी के समीप ट्रेन दुर्घटना का शिकार हुये बजाज मोटर्स के कर्मचारी सुरेश प्रसाद की दुखद मृत्यु तथा उसके बाद कंपनी प्रबंधन के गैर जिम्मेदारान अमानवीय व्यवहार से आहत बजाज मोटर्स के दर्जनों कर्मी समाजसेवी सुशील गाबा के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए और मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद मृतक सुरेश प्रसाद के पुत्र इंद्रजीत को स्थाई नौकरी व 20 लाख रुपए का मुआवजा की मांग को कंपनी गेट पर सुरेश प्रसाद की पार्थिव देह को बजाज कंपनी में ले जाया गया। कंपनी गेट के सामने प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। हालांकि श्रमिकों के पहुंचने से पहले पुलिस बल कंपनी गेट पर पहुंच गया। प्रबंधन की हठधर्मिता के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। तप तपाती धूप के बीच श्रमिक गेट पर जमे रहे। इसी बीच पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी बजाज मोटर पहुंचे। भारी पुलिस बल के बीच गाबा पक्ष और प्रबंधन के बीच वार्ता की पहल की। जिसके बाद पूर्व विधायक ठुकराल, समाजसेवी सुशील गाबा, बजाज मोटर्स के कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष जगमोहन रसीला महामंत्री हीरालाल राठौर तथा प्रबंधन पक्ष की ओर से प्लांट हेड सुनील कुमार पीपल, एचआर हेड सुरेश गुप्ता की पुलिस बल की मौजूदगी में वार्ता हुई। देर तक चली वार्ता के बाद प्रबंधन ने मृतक के पुत्र इंद्रजीत को स्थाई नौकरी देने, कंपनी पॉलिसी के अनुसार मुआवजा, सभी स्टाफ और कर्मियों के एक दिन के वेतन और एंबुलेंस तथा अंतिम संस्कार हेतु नगद धनराशि देना स्वीकार किया। इसके बाद मामला निपट गया और परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। इधर कंपनी के प्लांट हेड सुनील कुमार व एचआर हेड सुरेश गुप्ता ने बताया कि मामला निपट गया है और कंपनी की पालसी के मुताबिक मृतक के पुत्र को सुविधा दी जाएगी।
समाजसेवी सुशील गाबा ने भी व्यक्तिगत रूप से 20000 की धनराशि का चेक मृतक के परिवार को सौंपा।
इस दौरान समाजसेवी सुशील गाबा, आंनद शर्मा,हैप्पी रंधावा, केरू मंडल, अशोक यादव, ललित बिष्ट, संतोष गुप्ता, उमाशंकर यादव, ललित मटियाली, विजय लाल, कैलाश कुमार, वीरेन्द्र प्रसाद,अविनाश कुमार, जनक किशोर गोपी गुप्ता, सुदर्शन प्रसाद,नन्हें यादव, अनूप सिंह रावत, कौशल कुमार आदि श्रमिक मौजूद रहे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
