संयुक्त श्रमिक मोर्चा के बैनर तले श्रमिकों ने आंदोलनरत श्रमिकों के उत्पीड़न के खिलाफ हरियाणा और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला फूंक
नोएडा,मानेसर,गुरुग्राम में है श्रमिक आंदोलनरत, गांधी पार्क में आयोजित हुई सभा में श्रमिक नेताओं ने मोदी सरकार पर मजदूरों को गुलामी की ओर धकेलने की साजिश का आरोप लगाया
रुद्रपुर। संयुक्त श्रमिक मोर्चा के बैनर तले श्रमिक संगठनो ने नोएडा, मानेसर, गुरुग्राम में आंदोलनरत श्रमिकों के दमन उत्पीड़न के खिलाफ हरियाणा व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला बाटा चौक पर फूंका।
इस दौरान गांधी में आयोजित हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड लागू होने और गैस–ईंधन संकट के बीच मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा है। महंगाई के इस दौर में जब सरकारों को खुद से मजदूरों का वेतन बढ़ाने का फैसला लेना चाहिए। श्रम कोड लागू करके मोदी सरकार मजदूरों को गुलामी की ओर धकेलने की साजिश कर रही है। मोदी सरकार के नक्शे कदम पर चलते हुए उत्तर प्रदेश और हरियाणा की भाजपा सरकारें श्रमिकों की सामान्य से वेतन बढ़ोत्तरी की मांग को मानने के बजाए उनका दमन–उत्पीड़न ही कर रही है। आंदोलनरत श्रमिकों पर लाठीचार्ज कर रही है और दर्जनों मजदूर नेताओं को गिरफ्तार और नजरबंद कर रही है। अभी तक 90 से अधिक ट्रेड यूनियन नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। नए लेबर कोड में हड़ताल को अवैध घोषित कर देने और 12 घंटे की ड्यूटी को वैध बना देने के नियमों के तहत हो रहा है। पूंजीपति मालिक खुलकर श्रमिकों का शोषण कर रहे है और उनके हितों की रक्षा के लिए भाजपा सरकार मजदूरों पर दमन ढा रही है।
वक्ताओं ने मांग की कि आंदोलनरत श्रमिकों की न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग को तुरंत माना जाए। आंदोलनरत श्रमिकों पर सरकार दमन ढाना बंद करे, गिरफ्तार व नजरबंद श्रमिक नेताओं व राजनीतिक कार्यकर्ताओं की तुरंत रिहा किया जाए। प्रदर्शन के दौरान संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष दिनेश तिवारी,भाकपा(माले) जिला सचिव ललित मटियाली, इंकलाबी मजदूर केंद्र सचिव कैलाश भट्ट,कोषाध्यक्ष सुरेंद्र रावत,दिनेश भट्ट, ट्रेड यूनियन ऐक्टू की जिला सचिव अनिता अन्ना, सीएसटीयू के धीरज जोशी, ठेका कल्याण समिति पंतनगर के अध्यक्ष अभिलेख सिंह, इंट्रार्क मजदूर संगठन के सौरभ सहित सुखदेव सिंह,दिगम्बर,करण, हरपाल ,अनिल,राकेश,सौरभ, रामेश्वर,श्रीराम,मनोज सहित आदि श्रमिक मौजूद थे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
