दरऊ चौक किच्छा का कट खोलने की मांग को लेकर एनएचएआई कार्यालय पर प्रदर्शन,हंगामा,विधायक बेहड़ ने दरी बिछाकर धरने पर बैठने की चेतावनी दी तो औफिस से पीडी निकल आए
पीडी एनएचएआई बोले यह मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है, उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का आश्वासन दिया
रुद्रपुर। किच्छा के दरऊ चौक पर कट खोलने की मांग को लेकर विधायक तिलक राज बेहड़ समर्थकों के साथ एनएचएआई कार्यालय पहुंचे और उन्होंने हंगामा किया। इस दौरान काफी देर तक कार्यालय से अधिकारी निकल कर नहीं आए तो विधायक ने दरी बिछाकर धरने पर बैठने की चेतावनी दी तो एनएचएआई के पीडी अचल जिंदल ने बाहर निकल आए और उन्होंने जल्द प्रशासन के साथ बैठक कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जिस पर विधायक बेहड़ एक सप्ताह तक का समय दे वपास लौट गए।
किच्छा के दरऊ चौक पर एनएचएआई ने चौराहा ध्वस्त कर पहले वहां कट दिया उसके बाद इस कट को भी बंद कर दिया। जिस पर स्थानीय जनता कट खोलने की मांग कर रही थी। विधायक बेहड़ ने स्थानीय जनता की मांग पर बीते दिनों दरऊ चौक पर धरना दिया था। परंतु एनएचएआई सहित प्रशासन का कोई अधिकारी धरना स्थल पर नही पहुंचा था। जिससे गुस्साए विधायक बेहड़ ने एनएचएआई कार्यालय पर धरने का एलान किया था। जिसके चलते शुक्रवार सुबह विधायक बेहड़ भारी संख्या में कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ एनएचएआई के उत्तर प्रदेश सीमा पर बत्रा कालोनी स्थित कार्यालय पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओ ने एनएचएआई के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। लगभग एक घंटे तक हंगामे के बाद एनएचएआई के परियोजना निदेशक अचल जिंदल ने विधायक बेहड़ को तीन दिन में प्रशासन से वार्ता कर इसमें लिए जाने वाले निर्णय से अवगत करवाने का आश्वासन दिया। विधायक बेहड़ ने उनको अगले शुक्रवार तक का समय दे दरऊ चौक निर्माण को लेकर लिए निर्णय की पूरी रूपरेखा बना कर देने का समय दिया। उन्होंने कहा जनता की मांग पर वह चुप बैठने वाले नही है एक सप्ताह में कोई निर्णय नही लिया तो एनएचएआई के अधिकारी के खिलाफ आंदोलन होगा। दरऊ चौक की समस्या के समाधान तक वह उनको चैन नही लेने देंगे। इस दौरान दर्शन कोली, पप्पू दुआ, गुलशन सिंधी, सुनीता कश्यप, संजय जुनेजा, मोहन खेड़ा, गौरव बेहड़,पवन वर्मा, सुनील जडवानी, राजेन्द्र मिश्रा आदि शामिल रहे।


मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
