भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की भारत भूषण चुघ ने,राज्यसभा सांसद की शपथ लेने की बधाई दी
रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से रुद्रपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने मुलाकात की और उन्हें राज्यसभा सांसद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं दी।इस दौरान उन्होंने राजनीतिक चर्चा करते हुए कहा कि पिछले दिनों बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में भी प्रचार करने का समय मिला। जहां उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विधानसभा क्षेत्र व दूसरे क्षेत्र में एक माह तक प्रचार किया। चुघ ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। जिस पर उन्होंने स्नेहाशीष देते हुए कहा कि केंद्र और उत्तराखंड में भाजपा की सरकार है और जल्द ही उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होना है ऐसे में सभी कार्यकर्ता एकजुट विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए। चुघ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से आशीर्वाद लिया जिस पर उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
