पुलिस ने 4 लाख रूपये से अधिक की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर को दबोचा, ऑपरेशन “प्रहार” के तहत 14.46 ग्राम स्मैक बरामद
अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत
रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया और उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी और सीओ डीआर वर्मा पंतनगर के निर्देशन में चौकी सिडकुल पंतनगर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान में तस्कर को दबोचा। तस्कर को कलेक्ट्रेट परिसर के पास स्थित पानी की टंकी के पीछे रास्ते पर एक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। पुलिस को देख कर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर 14.46 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम वंशज मखीजा पुत्र स्व. प्रमोद मखीजा निवासी आवास विकास थाना ट्रांजिट कैंप बताया।पुलिस टीम में सिडकुल प्रभारी चौकी सुरेन्द्र प्रताप बिष्ट, एसआई अनिल मेहता, नितिन कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।
एसएसपी का कहना है कि जनपद में नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान निरंतर जारी रहेगा। किसी भी सूरत में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। जनपद पुलिस का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाकर सुरक्षित समाज का निर्माण करना है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
