भाकपा (माले) ने श्रमिकों की मांगे और न्यूनतम मजदूरी बढ़ाए जाने की मांग को लेकर डीएलसी को ज्ञापन सौंपा
उद्योगों में मजदूर भारी शोषण का शिकार,आज की महंगाई को देखते हुए मजदूरों का न्यूनतम वेतन बेहद कम है
रुद्रपुर। भाकपा (माले) ने सिडकुल में आक्रोशित श्रमिकों की मांगे मानने और न्यूनतम मजदूरी बढ़ाए जाने की मांग को लेकर डीएलसी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देते हुए जिला सचिव ललित मटियाली ने कहा कि ऊधम सिंह नगर जिले के पंतनगर व सितारगंज सिडकुल सहित तमाम उद्योगों में मजदूर भारी शोषण का शिकार है। आज की महंगाई को देखते हुए मजदूरों का न्यूनतम वेतन बेहद कम है। शनिवार को सुबह-सुबह पंतनगर सिडकुल की बेलराइस और याजाकी कंपनी के आक्रोशित ठेका मजदूरों ने हड़ताल शुरू की। आक्रोशित मजदूर कम मजदूरी और शोषण के शिकार के कारण हड़ताल पर जाने को मजबूर है। मजदूरों की मांगों को लेकर श्रम अधिकारियों को तुरंत हस्तक्षेप कर उनकी मांगे सुनी जानी चाहिए। उन्होंने मांग कि मजदूरों की मांगे मानी जाएं। साथ ही मजदूरों के शोषण पर लोग रोक लगाई जाए। उद्योगों में मजदूरी 42000 प्रतिमाह की जाए, इसका प्रस्ताव श्रम भवन ने शासन को भेजा जाए।ज्ञापन देने वालों में ऐक्टू की ओर से हेमंत भट्ट भी मौजूद थे।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
