एसएसपी नैनीताल की आपरेशन प्रहार के तहत नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई,16 लाख 44 हजार कीमत की 54.80 ग्राम स्मैक समेत नशे का सौदागर गिरफ्तार,बरेली से खरीद कर लाया
माह जनवरी से अब तक 4 करोड़ 15 लाख 60 हजार 80 रुपए की स्मैक की बरामद
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को साकार करने एवं अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड के दिशा निर्देशानुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने एवं नशे की तस्करी पर रोक लगाये जाने के उद्देश्य से जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए ड्रग्स माफियाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। एसएसपी ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों व एसओजी टीम को लगातार कड़ी कार्रवाई को निर्देशित किया गया है। इसी के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विमल मिश्रा के नेतृत्व में नशे के सौदागरों की गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम करने को दिये गये निर्देश पर शुक्रवार को एसआई दिलीप कुमार के मय पुलिस टीम कुंवरपुर बाईपास से गौलानदी जाने वाले कच्चे रास्ते, गौलापुल काठगोदाम के पास चैकिंग कर रहे। इसी बीच एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक 54.80 ग्राम। पूछताछ में उसने अपना नाम दिलशाद पुत्र हामिद निवासी इन्द्रा नगर काबुल का गेट वार्ड 33 बनभूलपुरा नैनीताल बताया। सीओ हल्द्वानी अमित कुमार ने बताया कि तस्कर के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है और उसे पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही। गिरफ्तारी टीम में एसआई दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल दीपक कुँवर,प्रेम प्रकाश, अशोक रावत, एसओजी शामिल रहे।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह कक्षा 4 तक पढा है वर्तमान में बनभूलपुरा क्षेत्र में टेंपो चलाता है और स्मैक को वह इज्जतनगर,बरेली यूपी से खरीदकर लाया था
सीओ हल्द्वानी ने बताया कि इस माह जनवरी से अब तक नशा तस्करों की धड़पकड़ करते हुए कुल 20 मामले दर्ज कर 25 तस्करों को सलाखों के पीछे भेज कर 4 करोड 15 लाख 60 हजार 80 रुपए की 1 किलो 385 ग्राम 366 मिग्रा स्मैक बरामद की जा चुकी है।
एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल हल्द्वानी की जनता से अपील:-
जनपद नैनीताल में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों को पकड़ना ही नहीं,बल्कि समाज को नशामुक्त बनाना भी है।नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद करता है। उन्होंने युवाओं से विशेष अपील है कि नशे से दूर रहें और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं।अभिभावक भी अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
