बंगाली समाज में कांग्रेस और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ दिखा भारी आक्रोश,संजयनगर खेड़ा में पुतला दहन किया,बंगाली समाज से माफ़ी मांगने की भी मांग उठी
रुद्रपुर। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व कांग्रेस पार्टी के खिलाफ रुद्रपुर संजयनगर खेड़ा में बंगाली समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है और बंगाली समाज ने सोशल मीडिया पर गणेश गोदियाल वॉइस ऑफ उत्तराखंड कांग्रेस नाम के पेज से बंगाली समाज को बंगालदेशी घुसपैठी बोलने,ऊधम सिंह नगर में अवैध तरह से बसाकर उत्तराखंड की डेमोग्रेफ़ी बदलने जैसे पोस्ट पर बगाली समाज ने गणेश गोदियाल,कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया।इस दौरान बंगाली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार साह ने कहा बंगाली समाज इसका तराई की बसावट में बहुत अहम योगदान है। जिन्होंने अपनी धर्म आस्था से समझौता न करते हुए अपने ही देश में शरणार्थी होने को विवश होने को मजबूर हुए ऊधम सिंह नगर व उसके आसपास क्षेत्र में आकर बसे। लेकिन जिस प्रकार से गणेश गोदियाल व कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया एक्टिविटी चलाने वाले पेज गणेश गोदीयाल वॉइस आफ उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा की गई शर्मनाक पोस्ट जिसमें बंगाली समाज को घुसपैठिया बताया गया और कहां गया कि उनके बसने से ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड की डेमोग्राफी चेंज हो रही है यह बहुत निंदनीय और शर्मनाक बयान है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी गणेश गोदियाल का संजय नगर खेड़ा में पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि इस घटिया मानसिकता के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी को बंगाली समाज से माफी मांगनी चाहिए।हालांकि गणेश गोदियाल ने कहा कि एआई द्वारा बनाया गया फर्जी पोस्ट है। करने वाले खिलाफ एफआईआर की मांग की गई।कांग्रेस पार्टी उनके प्रदेश अध्यक्ष का यह दोहरा चरित्र दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी बंगाली समाज की कभी हीतैषी नहीं रही है।एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बंगाली समाज के उनके प्रमाण पत्र में लिखा जाने वाला पूर्वी पाकिस्तान शब्द को हटाने का कार्य किया, दूसरी ओर गणेश गोदियाल बंगाली समाज को घुसपैठ बताना कि किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आने वाले समय में बंगाली समाज इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। इस मुद्दे पर बिल्कुल शांत नहीं बैठेंगे सड़क से लेकर सदन तक प्रदर्शन करेंगे। जब तक वह इस निंदनीय घटना के लिए माफी नहीं मांगते। इस दौरान पूर्व मंडी अध्यक्ष केके दास ने कहा कि गणेश गोदियाल और कांग्रेस पार्टी का चरित्र ही हमेशा से बंगाली समाज के विरोधी रहा है।बंगाली समाज को घुसपैठी बोलना इससे बंगाली समाज काफी आहत है।बंगाली नेता शिवकुमार राय ने कहा कि बंगाली समाज के प्रति कांग्रेस पार्टी और उनके प्रदेश अध्यक्ष की यह सोच पूरे उत्तराखंड और बंगाली समाज ने देख लिया हम आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाने का काम करेंगे। इस दौरान रोबिन विश्वास,सुदीप डे, विशाल शील,अखिल विश्वास,बृजेन्द्र मंडल,अखिल सेन,अजीत गायन, सुरेश मंडल,विधान, सुधांशु, निधि हलदार आदि लोग मौजूद रहें।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
