सूचना एवं लोक संपर्क विभाग ने विज्ञापन सूचीबद्धता समिति का पुनर्गठन किया,7 पत्रकार सदस्यों को नामित किया,इसमें ऊधमसिह नगर से वरिष्ठ पत्रकार भरत शाह भी शामिल
जनपद के पत्रकारों में खुशी की लहर
देहरादून/रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग ने विज्ञापन सूचीबद्धता समिति का पुनर्गठन किया है। जारी संशोधित कार्यालय आदेश के मुताबिक समिति में 7 पत्रकार सदस्यों को नामित किया गया है, जिनमें ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पत्रकार भरत शाह को भी शामिल किया गया। रुद्रपुर के वरिष्ठ पत्रकार भरत शाह के समिति सदस्य बनने पर ऊधम सिंह नगर के पत्रकारों में खुशी का माहौल है। स्थानीय पत्रकारों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वह प्रिंट मीडिया से जुड़ी समस्याओं को मजबूती से समिति के समक्ष रखेंगे और उनके समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने नामित सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न मान्यता प्राप्त पत्रकार संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों को भी समिति में स्थान दिया है। यह समिति राज्य में प्रिंट मीडिया संस्थानों की विज्ञापन सूचीबद्धता, मान्यता एवं संबंधित प्रक्रियाओं पर निर्णय लेने में अहम भूमिका निभाएगी। इन पत्रकारों को मिली जिम्मेदारी समिति में देहरादून और अन्य जिलों से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों को शामिल किया गया है। समिति में जय सिंह रावत, भरत शाह, रविंद्र नाथ कोहली, दीन दयाल मित्तल, सम्राट सिंह, सुशील चमोली,गिरीश पंत के भी नाम शामिल हैं। सभी सदस्य विभिन्न पत्रकार संगठनों और यूनियनों से जुड़े हुए हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र का लंबा अनुभव है। मीडिया हितों की रक्षा की उम्मीद पत्रकारों ने कहा कि समिति में अनुभवी और जमीनी स्तर से जुड़े पत्रकारों को शामिल किया जाना सकारात्मक कदम है।विज्ञापन वितरण और सूचीबद्धता प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। समिति का कार्यकाल आदेश जारी होने की तिथि से दो वर्ष तक प्रभावी रहेगा। इधर जनपद से भरत शाह को शामिल करने पर पत्रकारों में खुशी की लहर है। उधर भरत शाह ने सीएम धामी का आभार व्यक्त किया है।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
