एसएसपी ने जनपद में कांस्टेबलों में किया फेरबदल,लंबे समय से एक ही थाने में जमें पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले, स्थानांतरण की सूची में 107 पुलिस कर्मी, इनमें महिला कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल शामिल
जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एसएसपी का कदम


रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति ने ऊधम सिंह नगर जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी,गतिशील बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। एसएसपी के निर्देशों पर जनपद के विभिन्न थानों और चौकियों में लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से परिवर्तन किया है। एसएसपी ने एक ही स्थान पर लंबे समय तक तैनाती से कार्य प्रणाली में आने वाली शिथिलता को दूर करने के लिए यह स्थानांतरण किए। ताकि पुलिसिंग में पारदर्शिता आ सके। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस फेरबदल का मुख्य लक्ष्य स्थानीय स्तर पर पनपने वाले किसी भी प्रकार के अनुचित गठजोड़ को समाप्त करना है। अपराध नियंत्रण और सूचना तंत्र को और अधिक मजबूती मिलेगी। एसएसपी ने सभी स्थानांतरित कार्मिकों को अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने के कड़े निर्देश दिए हैं। स्थानांतरित सूची में 107 पुलिस कर्मियों के तबादले किए हैं। इनमें महिला कांस्टेबल समेत हेड कांस्टेबल शामिल हैं।




मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
