कल्याणी नदी के बीचो बीच शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, पुलिस में भी मचा हड़कंप,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम को भेजा
मामला ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र का, रविन्द्रनगर छठ घाट के समीप टहल रहे लोगों की पड़ी थी नजर और देखते ही देखते लोगों की लग गई भीड़, शिनाख्त नहीं हुई
रुद्रपुर। कोतवाली ट्रांजिट कैंप क्षेत्र रविंद्रनगर से गुजर रही कल्याणी नदी के बीचो बीच एक युवक का शव पड़ा देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। नदी में शव मिलने की सूचना पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया और पुलिस के अधिकारी आनन फानन में मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव नदी से निकाल पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक
रविवार सुबह रवींद्रनगर स्थित छठ घाट के पास से गुजरने वाली कल्याणी नदी के आसपास लोग टहल रहे थे। इसी बीच लोगों नदी के बीचों बीच एक युवक की लाश दिखाई दी। यह देख मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। नदी में शव मिलने की सूचना पर पुलिस हड़कंप मच गया। इसी बीच किसी ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाल ट्रांजिट कैंप मोहन चंद्र पांडे,एसएसआई महेश कांडपाल,आवास विकास चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र, एसआइ मनोज जलाल पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही आसपास मौजूद लोगों की मदद से कल्याणी नदी से लाश बाहर निकाली। पुलिस ने मौजूद लोगों से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। लाश दस से 12 घंटे पुरानी लग रही है। मृतक के हाथ में ओम और श्रीराम लिखा हुआ है। मृतक के शरीर में किसी प्रकार के चोट के निशान भी नहीं है। उन्होंने बताया बताया कि प्रथम दृष्टया डूबने से मौत की संभावना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

मुकेश गुप्ता,
संपादक – ‘ऊधम सिंह नगर टाइम्स’
कार्यालय – सांई मंदिर के सामने वाली गली, खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, 263153
मोबाइल नंबर +91 9927864309
